Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
दिल्ली में दिन के बाद अब रात में भी चल रही लू, जानें तापघात से बचने के लिए क्या करें?
How can prevent heat stroke at night, : दिल्ली में लू का कहर कम नहीं हुआ है। गर्मी के इस मौसम में पहली दफा रात में भी लू की स्थिति रही। दिल्ली में शुक्रवार रात को 33.3 डिग्री दर्ज किया। दिल्ली में गर्मी को देखते हुए 18 जून तक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वैसे बता दें कि रात को लू लगने से भी तबीयत बिगड़ सकती है। इसलिए रात में तापघात से बचाव को लेकर सतर्कता बरतना भी जरूरी है। आइए जानते है कि कैसे रात को चलने वाली गर्म हवा आपकी जान की दुश्मन बन सकती है और इसका बचाव क्या है?

रात की गर्मी खतरनाक क्यों होती है?
जब रात का तापमान गिरता है तो हवा में नमीं नहीं रुक पाती है इस वजह से ठंड होती है। जब गर्मी में तापमान बढ़ता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने की जद्दोजेहद करने लगता है। लेकिन ह्यूमिडिटी बढ़ने से शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता है। नमी की वजह से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे गर्मी से थकावट या हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कत होने लगती है। नतीजा, रात में शरीर पसीना छोड़ने लगता है। बच्चों और बूढ़ों को ज्यादा खतरा होता है क्योंकि उनमें पानी की कमी हो जाती है। ज्यादा गर्मी के संपर्क में रहने से बॉडी ऑर्गन फेल होने का खतरा रहता है।
कितना होना चाहिए कमरे का तापमान
WHO का कहना है, दिन के समय कमरे का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं होना चाहिए और रात में कमरे का तापमान 24 डिग्री से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के अलावा सांस और दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों का कमरा ठंडा रहना चाहिए।
कैसे बचे रात को लू लगने
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- भूखे पेट न रहें।
- रात को घर की छत पर पानी का छिड़काव करें।
- रात को कमरे के पर्दे लगाकर रखें।
- कूलर या एसी का इस्तेमाल करें।
- रात को सोने से पहले जरूर नहाएं।
- रात को छत पर सोने से बचें।
- शराब और मसाले वाला खाने से परहेज करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
