Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सेक्शुअल हेल्थ पर भी असर डालती है हीटवेव! घट जाती है इंटिमेसी की चाह, जानिए क्या है वैज्ञानिक कनेक्शन?
Heat Waves Effect On Sexual Health: भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। गर्म हवाएं न सिर्फ स्किन और बालों और दिल-दिमाग को प्रभावित करती है बल्कि सेक्शुअल हेल्थ और इंटिमेट लाइफ को भी गहराई से प्रभावित करती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा बढ़ती गर्मी न सिर्फ शरीर की ऊर्जा को कम करती है, बल्कि हार्मोनल बैलेंस और मानसिक स्थिति को भी बदल देती है।
ऐसे में यौन इच्छा और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कैसे हीटवेव आपकी सेक्शुअल हेल्थ को प्रभावित करती है।
1. गर्मी में कम हो जाती है यौन इच्छा
एक सर्वे के अनुसार, गर्मी के मौसम में यौन इच्छा कम हो जाती है। इसके पीछे वजह है कि भीषण गर्मी डिहाइड्रेशन और थकान को बढ़ा देती है। इससे टेस्टोस्टेरोन (पुरुषों में मुख्य सेक्स हार्मोन) का लेवल घट सकता है, जिससे यौन इच्छा में कमी आ जाती है।

2. नींद की खराबी और मानसिक तनाव
हीटवेव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे मानसिक थकावट और चिड़चिड़ापन बढ़ता है। ये दोनों चीजें मूड को डाउन कर देती हैं और इंटिमेसी की भावना पर नेगेटिव असर डालती हैं।
3. डिहाइड्रेशन से यौन परफॉर्मेंस पर असर
रिपोर्ट्स के अनुसार, शरीर में पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है। अच्छी सेक्शुअल परफॉर्मेंस के लिए रक्त का प्रवाह जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन से मर्दों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन और औरतों को ड्रायनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं जो सेक्सुअल लाइफ पर असर डालती है।
4. गर्मी में बढ़ता है चिड़चिड़ापन
हीट स्ट्रेस से मूड स्विंग्स और गुस्सा बढ़ता है, जो रिश्तों में दूरियां ला सकता है। इससे नजदीकियों में कमी आती है और सेक्शुअल रिलेशनशिप भी प्रभावित होता है। एक सर्वे में महिलाओं और पुरुषों ने इस बात को माना है।

हीटवेव में सेक्सुअल हेल्थ बेहतर रखने के लिए क्या करें?
- भरपूर पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
- हल्का और ठंडक देने वाला भोजन करें।
- एयर कंडीशनर या कूल जगह पर रिलैक्स करें।
- योग और मेडिटेशन से स्ट्रेस को कम करें।
क्या है वैज्ञानिक कनेक्शन?
हीटवेव और सेक्शुअल हेल्थ के बीच वैज्ञानिक कनेक्शन है। दरअसल हीटवेव शरीर की बायोलॉजिकल प्रक्रियाओं, हार्मोनल बैलेंस और मानसिक स्थिति से जुड़ा है। गर्मी में मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है साथ ही महिलाओं और पुरुषों की ऊर्जा कम हो जाती है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि गर्मी का असर सेक्सुअल हेल्थ पर पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
