Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
80 प्रतिशत सांपों में नहीं होता है जहर, ऐसे 1 सेकंड में पता लगाए कि काटने वाला सांप जहरीला है या नहीं
Snake Bite : ये सीजन बारिश का ही नहीं बल्कि सांपों का भी होता है। बारिश में सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। इस वजह से वो सूखी जगहों की तलाश में बिलों से बाहर निकल आते हैं। इस मौसम में सांपों के काटने के मामले बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। हाल ही में बिहार के कटिहार में भी एक स्कूल में 4 दिन में 3 दर्जन से ज्यादा पाए गए हैं। वहीं एक ही आदमी को 40 दिन में 7 बार सांप ने डस लिया।
आमतौर पर हमारे देश में मिलने वाले 80 फीसदी सांपों में जहर नहीं होता है, लेकिन बरसात में निकलने वाले कुछ सांप बहुत ही जहरीले और खतरनाक होते हैं। जिनके काटने पर सामने वाला मौत के मुंह में समा जाता है। आइए जानते है कि सांप काट लें, तो क्या करना चाहिए? इसके अलावा जिस सांप ने काटा है वो कितना जहरीला है, ऐसे पता लगाए।

सांप के काटने पर क्या करें और क्या न करें...
क्या न करें
- काटे हुए जगह पर टाइट कपड़े न बांधे।
- जहर को चूसकर निकालने की कोशिश न करें।
- काटे हुए जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट न लगाएं।
- एल्कोहल, चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पीएं। इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- किसी तरह का ठंड़ा, गर्म सिंकाई न करें। न ही कोई क्रीम लगाएं।
- दर्द के लिए एस्पीरिन न लें। इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
क्या करें
- सांप के काट जाए तो तुरंत टाइट कपड़े या गहने तुरंत उतार लें
- जहां पर काटा हो उस हिस्से को हार्ट के लेवल से नीचे रखें।
- मरीज को जितना हो सके स्थिर रखें, इससे जहर को फैलने से रोक सकते हैं
- मरीज को शांत रखने की कोशिश करें जिससे उसे शॉक लगने से बचाया जा सके।
- सांप के काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें।
- जहां सांप ने काटा हो, उसे हल्के कपड़े से कवर कर लें।
सांप ने काटा है कैसे पहचाने?
- सांप ने जिस जगह काटा है, यदि वहां दांत के 2 निशान हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला है। वहीं काटी हुई जगह पर दांत के कई निशान दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला नहीं है।
- सांप के काटने के कुछ मिनटोंं बाद अगर मरीज को चक्कर, उल्टी या दिल की धड़कने तेज होने जैसे लक्षण दिखाएं दे, तो जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं, जहर को शरीर में फैलने में डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सकें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
- जहां सांप ने काटा है, उसे जगह को कपड़े से हल्का सा बांध ले।
- सांप के काटने का बॉडी पर कितनी जल्दी और कैसा असर होगा, यह इस पर डिपेंड करता है कि किस सांप ने काटा है। कुछ सांप के काटने पर ब्लड पर असर होता है कुछ के काटने पर नर्वस सिस्टम पर असर होता है।
सांप काटने पर दिखते हैं ये लक्षण
- ऐंठन
- उल्टी
- घाव के चारों तरफ सूजन,
- जलन
- लाल होना
- त्वचा के रंग में बदलाव
- आंखों के आगे धुंधलापन
- बीपी गिरना
- घाव से खून बहना
- बहुत पसीना आना
- मसल्स में कमजोरी
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
