Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
खरीदने से पहले ऐसे पता चलता है अमरूद मीठा निकलेगा या नहीं? बस ये ट्रिक अपनाएं
How Do You Pick a Sweet Guava Fruit : फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने और सेहत सुधारने में मदद करते हैं। हर फल का अपना सीजन होता है, और इन दिनों अमरूद का सीजन चल रहा है। बाजार में कई वैरायटी और साइज के अमरूद मिलते हैं, लेकिन मिठास का पता लगाना जरूरी है। दुकानदार द्वारा चखने से मना करने पर सही अमरूद चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
अब मुश्किल यह है कि बिना चखे ही अच्छे और मीठे अमरूद का सलेक्शन कैसे करें? कई बार अमरूद ऊपर से दिखने में एक जैसे लगते हैं लेकिन खाने में स्वाद में मात खा जाते है। ऐसे में हम आपको यहां बता रहे हैं अमरूद खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखें?

रंग पर ध्यान दें
अमरूद खरीदते समय रंग पर ध्यान दें। मीठा फल चाहिए तो पीले रंग का अमरूद चुनें, जबकि खट्टा पसंद हो तो हरा अमरूद लें। हरा-पीला मिक्स रंग होने पर खराबी हो सकती है। हरे अमरूद को कुछ दिन बाद पीला और मीठा हो जाएगा।
सुगंध से लगाए अंदाजा
अमरूद की सुगंध से भी उसकी मिठास का अंदाजा लगाया जा सकता है। मीठे अमरूद की एक हल्की, सौंधी महक होती है, जो पास खड़े होकर महसूस की जा सकती है। यदि फल नेचुरली महक रहा हो तो वह मीठा होगा, अन्यथा वह कच्चा हो सकता है।
वजन देखें
अमरूद की कई वैरायटी होती हैं, जिनका आकार और वजन अलग-अलग होता है। हल्के या नॉर्मल वजन वाले अमरूद खरीदें, क्योंकि भारी अमरूद में कड़े बीज हो सकते हैं, जो दांतों में अटक सकते हैं। बड़े आकार के अमरूद अक्सर मीठे नहीं होते, इसलिए आकार का ध्यान रखें।
नरमी पर ध्यान दें
अमरूद खरीदने से पहले उसे हाथ में लेकर उसकी नरमी पर ध्यान दें। जितना नरम अमरूद होगा, उतना ही मीठा होता है। हालांकि, नरम फलों में दाग या कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है, इसलिए उन्हें फ्रिज में स्टोर करें। यदि अमरूद में दाग-धब्बे, खुरदरापन या किसी प्रकार की खराबी दिखे तो ऐसे फलों को न खरीदें। हमेशा फलों को धोकर ही खाएं, क्योंकि इन पर कई बार पेस्टीसाइड्स और फर्टिलाइज़र का स्प्रे किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ताजे और साफ फलों का चयन सेहत के लिए सबसे बेहतर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
