Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रहने को मजबूर था मुर्शिदाबाद का इकबाल, अनंत अंबानी ने इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
1 समोसे में होती हैं इतनी कैलोरी, जानें बर्न करने के लिए कितने KM करनी होगी रनिंग?
समोसा भारत के सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी खूब चाव से इसे खाते हैं। घर में कोई मेहमान आ गए हो या कोई फंक्शन ही क्यों न हो? इसका चटपटा और कुराकुरा स्वाद जुबां को इतना भाता है कि इसे खाते हुए हम ये भूल जाते हैं कि इसमें कितने कैलोरीज और कार्ब्स होंगे जो हमारी फिटनेस बिगाड़ सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि समोसा में हाई कैलोरी, रिफाइंड आटा और फैट मौजूद होता है। इसे बनाने में घटिया क्वॉलिटी का तेल और मसालों का इस्तेमाल होता है। जो वेट गेन, एसिडिटी और पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचाने के अलावा शरीर में कई समस्याओं की वजह बन सकता है।

एक समोसा यानी 5 किलो रनिंग
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, एक 100 ग्राम के इंडियन समोसे में लगभग 261 कैलोरी, 17 ग्राम फैट, 24 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.5 ग्राम प्रोटीन होता है।
अगर कोई 75 किलो का शख्स 5 Km/H की स्पीड से 5 किलोमीटर रनिंग करेगा तब जाकर उसकी 268 कैलोरी बर्न होंगी। वहीं अगर कोई 80 किलो का शख्स एक समोसा खाता है तो उसे 4.5 किलो रनिंग करके 271 कैलोरी बर्न करनी होगी।
समोसा खाने के से हो सकते हो ये नुकसान
आ सकता है हार्ट अटैक
समोसे के तेल में काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा मार्केट में मिलने वाला समोसा ऐसे तेल में तला जाता है जिसे बार-बार गर्म किया जाता है। इस तरह के तेल का सेवन करने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, बल्कि कैंसर और हार्ट अटैक जैसी दिक्कतें हो सकती है।
मोटापा की समस्या
समोसे में खूब ट्रांस फैट होता है जो कई तरह की समस्याएं जैसे- हार्ट डिजीज, मोटापा इत्यादि का कारण होता है।
कैलोरी की अधिकता
समोसे में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 1 समोसे में लगभग 262 कैलोरी होती है जो आपके मोटापे की वजह हो सकती है।
चेहरे के लिए नुकसानदायक
समोसे में आलू, मैदा और तेल जैसी कई चीजों का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी चीजें आपकी स्किन को डैमेज कर सकता है। इससे झुर्रियां और मुंहासे होने की समस्या रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications