Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
दिनभर में कितना खजूर खाना सही? क्या आप जानते हैं इस खाने का सही तरीका
खजूर पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है, जिसमें प्राकृतिक शुगर, विटामिन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। इससे शरीर को इंस्टैंट एनर्जी मिलती है। इसे सर्दी, गर्मी या बरसात, किसी भी मौसम में खाया जा सकता है।
डायटीशियन के अनुसार, खजूर को सुबह खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह वात-पित्त को संतुलित करता है। आइए आपको बताते है खजूर खाने का सही तरीका।

एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए?
शरीर को आवश्यक पोषण देने के लिए रोज़ दो खजूर खाना पर्याप्त है। यदि पाचन तंत्र अच्छा है, तो चार खजूर तक खाए जा सकते हैं। बच्चों के लिए दिनभर में एक खजूर ही सही रहता है, क्योंकि यह उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। हालांकि, अधिक मात्रा में खजूर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, स्किन पर रैशेज, वजन बढ़ना, हाइपरकैलेमिया और अस्थमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, अत्यधिक सेवन से पेट में मरोड़ और डायरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में ही खजूर का सेवन करना चाहिए।
खजूर खाने का सही तरीका
खजूर को खाने से पहले 8-10 घंटे पानी में भिगोना फायदेमंद होता है। इससे इसमें मौजूद टैनिंस और फाइटिक एसिड निकल जाते हैं, जिससे न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं। भिगोए हुए खजूर पचाने में आसान होते हैं और पाचन तंत्र पर अधिक भार नहीं डालते, जिससे शरीर को अधिक लाभ मिलता है।
किन्हें खाना चाहिए
खजूर आयरन से भरपूर होता है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। डाइटीशियन अंजली पाठक के अनुसार रोजाना एक खजूर खाने से तीन महीने में खून की कमी दूर होती है और वजन भी बढ़ता है
खजूर में भरपूर मैग्नीशियम होता है, जो आर्थराइटिस रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम, बोरोन, कैल्शियम, कोबाल्ट, कॉपर, फ्लोरीन, मैंगनीज, फॉस्फोरस, सोडियम और जिंक सहित 15 मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
खजूर खाने के फायदे
- खजूर में फ्लोरीन होता है, जो दांतों को कमजोर होने से बचाता है।
- इसमें भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
- खजूर में मौजूद पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।
- रोजाना एक खजूर बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।
- इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर व मैग्नीशियम होते हैं।
- अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में सहायक है।
- शरीर की कमजोरी दूर कर ऊर्जा प्रदान करता है।
- हाई फाइबर होने के कारण पाइल्स में फायदेमंद है।
- आयरन से भरपूर खजूर गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











