Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Sexual Health : दिन में कितनी बार बदलनी चाहिए अंडरवियर, पसीने और गंदगी से खराब हो सकती है सेहत
How Many Times Should You Change Your Underwear In a Day : जब भी हम इंटीमेट हेल्थ के बारे में बात करते हैं, तो अंडरवियर की स्वच्छता बनाए रखना सबसे जरुरी है! हम आराम के लिए और अपनी योनि को साफ और सूखा रखने के लिए अंडरवियर पहनते हैं। भले ही अंडरवियर पहनने के कई फायदे हों। मगर, गंदे और गीले अंडरवियर पहनने से इंफेक्शन और बदबू के खतरे रहते हैं।
गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से अक्सर अंडरवियर गीले और बदबूदार हो जाते हैा इसलिए इन्हें समय पर बदलना जरुरी हो जाता है। आइए जानते हैं एक दिन में हमें कम से कम कितनी बार अंडरवियर बदल लेना चाहिए?
आपको पसीने से तर अंडरवियर पहने रहने से भी बचना चाहिए। सबसे पहले, यह बहुत असुविधाजनक है। दूसरा, यदि आपको वहां अत्यधिक पसीना आ रहा है, तो यह दुर्गंध भी पैदा कर सकता है। इसलिए जानें दिन में कितनी बार आपको अंडरवियर बदलने की जरुरत होती है?

एक्सरसाइज के बाद तुरंत बदले
कई लोग जिम या योगा करने के बाद पसीने से भीगने के बाद बाद अंडरवियर को बदलने की परवाह भी नहीं करते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। यह संक्रमण को पकड़ने के जोखिम को भी बढ़ा सकता है, खासकर जब आप सिंथेटिक फाइबर पहन रहे हों। क्योंकि वे नमी का कारण बन सकते हैं और बैक्टीरिया के संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
दिन में कितनी बार बदलना चाहिए अंडरवियर
एक दिन में एक जोड़ी अंडरवियर पहनना बहुत आम है, लेकिन अगर आप इसे दिन भर में बदलना चाहती हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। आमतौर पर, यदि योनि से अधिक स्राव या पसीना नहीं आता है, तो एक दिन के लिए एक अंडरवियर पहनना ठीक है। लेकिन अगर आपकी योनि में किसी चीज से जलन महसूस होती है, तो आपको इसे बिना वक्त गवाए बदल लेना चाहिए।

बार-बार टॉयलेट जाने के बाद बदले
जब तक व्यक्ति अंडरवियर को मल या पेशाब की गंदगी से दूर रखेगा, तब तक अंडरगारमेंट से शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि बार-बार टॉयलेट जाने से पैंटी पर मल और मूत्र के अवशेष रह जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपते है और इंफेक्शन होने की संभावना रहती हैं। इसलिए दिन में कम से कम दो बार अंडरवियर बदल लेनी चाहिए।
कब फेंक देने चाहिए अंडरवियर
अंडरवियर को बार-बार धोने के कारण, अंडरवियर जल्दी से अपना आकार खो देते है। साफ सुथरी अंडरवियर के साथ साफ-सफाई भी आवश्यक है। अगर उन्हें ठीक से साफ किया गया है और तो अच्छे और साफ नजर आते हैं, फिर इन्हें फेंकने की कोई जरूरत नहीं है। जब इनमें ब्लीच जैसे धब्बे नजर आने लगे, तो महिलाएं अक्सर उन्हें गलती से गंदा समझकर बदल देती हैं। ऐसे दाग देखकर आपको बदलने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए क्योंकि दाग सामान्य है। यह वजाइनल डिस्चार्ज की संतुलित पीएच की ओर इशारा होता है। ये आपके अंडरवियर को गंदा न बल्कि वजाइना के हाइजीन को मैंटेन रखने का संकेत हैं। जब आपके अंडरवियर की फिटिंग लूज हो गई हो या इसमें से गंदी बदबू आ रही हो तो इसे तुरंत बद लें।
सेक्सुअल हाइजीन के लिए नीचे बताए टिप्स को फॉलो करें-
1: यीस्ट इंफेक्शन के जोखिम को कम करने के लिए दिन में दो बार अपने अंडरवियर को बार-बार बदलें।
2: डिस्चार्ज आपकी पैंटी में बैक्टीरिया का निर्माण कर सकता है और खराब गंध का कारण बन सकता है। डिस्चार्ज का अनुभव होने पर दिन में कम से कम दो बार अंडरवियर बदलें।
3: सोने से पहले साफ अंडरवियर जरुर पहनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
