Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
हर साल 18 लाख लोगों की मौत की वजह बनता है नमक, बच्चों से लेकर प्रेग्नेंट तक को एक दिन में कितना खाना चाहिए?
How much salt does a pregnant woman : नमक का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, रोज़ाना 5 ग्राम नमक, जिसमें लगभग 2 ग्राम सोडियम होता है, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए पर्याप्त है। हालांकि, अधिकांश लोग इसका दोगुना यानी औसतन 11 ग्राम नमक प्रति दिन खाते हैं, जिससे कई बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है, जैसे हृदय रोग, गैस्ट्रिक कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, मोटापा और किडनी की बीमारियाँ।
नमक से संबंधित बीमारियों के कारण हर साल लगभग 18.9 लाख लोगों की मौत होती है। यह मौतें सीधे तौर पर नमक के कारण नहीं होतीं, बल्कि नमक के कारण होने वाली या बढ़ने वाली बीमारियों के वजह से होती हैं। इसी कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नमक का सेवन कम से कम किया जाए, और यही सलाह चीनी के लिए भी दी जाती है। आइए जानते हैं कि बच्चों से लेकर प्रेग्नेंट महिलाओं को कितना नमक का सेवन करना चाहिए।

बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं को सीमित मात्रा में नमक खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस उम्र में कितना नमक खाना चाहिए।
बच्चों के लिए नमक का सेवन
1 से 3 साल के बच्चे: रोज़ाना 2 ग्राम से अधिक नमक (0.8 ग्राम सोडियम) नहीं होना चाहिए।
4 से 6 साल के बच्चे: रोज़ाना 3 ग्राम से अधिक नमक (1.2 ग्राम सोडियम) नहीं होना चाहिए।
7 से 10 साल के बच्चे: 5 ग्राम नमक (2 ग्राम सोडियम) तक सीमित रखना चाहिए।
11 साल और उससे बड़े: वयस्कों की तरह, 5 ग्राम से अधिक नमक (2 ग्राम सोडियम) नहीं लेना चाहिए।
बच्चों को शुरुआत से ही नमक की सही मात्रा देने से उनकी आदतें बेहतर बनती हैं और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। इसलिए डॉक्टर भी एक साल तक के बच्चे को नमक न खाने की सलाह देते हैं।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नमक का सेवन
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को भी रोजाना 5 ग्राम (2 ग्राम सोडियम) नमक का सेवन करना चाहिए, जो वयस्कों के लिए WHO की सामान्य सिफारिश है। अत्यधिक नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (प्रेग्नेंसी-इंड्यूस्ड हाइपरटेंशन या प्रीक्लैम्प्सिया) और किडनी पर असर डाल सकता है।
हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में सोडियम का बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी होता है, इसलिए ज़रूरत से कम नमक खाना भी सही नहीं है। उचित मात्रा में नमक से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में उच्च मात्रा में नमक होता है, इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
- प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में मिलने वाले सोडियम से शरीर को ज़रूरी मात्रा में पोषण मिलता है, इसलिए बिना ज़रूरत के अतिरिक्त नमक न डालें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
