Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एक दिन में कितनी चाय और कॉफी पीना है सेहतमंद? जानिए सही मात्रा, और कब होती है हानिकारक?
How Much Tea- Coffee Should Intake A Day: चाय और कॉफी हमारे दिन की शुरुआत का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑफिस हो, पढ़ाई हो या फिर थकान दूर करनी हो तो लोग चाय या कॉफी का कप हाथ में लिए बिना रह ही नहीं पाते। अक्सर लोग कहते है कि चाय और कॉफी पीने से थकान दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन (Caffeine) सीमित मात्रा में तो फायदेमंद है, लेकिन ओवरडोज आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि एक दिन में कितनी चाय और कॉफी पीनी चाहिए।
एक दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए?
बहुत से लोगों को हर घंटे चाय पीने की आदत होती है। वहीं कुछ लोग दिखावे के लिए हाथों में चाय के कप लिए दिखाई दे जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें तो एक दिन में एक व्यक्ति को 2 से 3 कप चाय पीनी चाहिए। कभी-कभार 4 कप भी हो जाए तो कोई दिक्कत की बात नहीं है, लेकिन इससे आपको नुकसान पहुंचा सकती है।

एक दिन में कितनी कॉफी पीनी चाहिए?
कुछ लोगों की दिन की शुरुआत ही कॉफी के कप के साथ शुरू होती है। मगर आपको बता दें कि खाली पेट कॉफी पीने से पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। एक दिन में 2 से 3 कॉफी पीना सही है उससे ज्यादा सेहत खराब कर सकती है। वहीं जो लोग ब्लैक कॉफी पीते हैं वो भी ये जान लें कि आप अपनी नींद खराब कर रहे हैं साथ में पेट भी। ऐसे में ज्यादा कॉफी पीने से परहेज करें।
ज्यादा चाय-कॉफी पीने के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा मात्रा में चाय पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे नींद की समस्या, घबराहट और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. खासतौर पर खाली पेट चाय पीना या देर रात चाय का सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप दिन में 4 से 5 या उससे अधिक बार चाय पीते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, अनिद्रा और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.
चाय और कॉफी में कितनी कैफीन होती है?
1 कप कॉफी (240 ml) में लगभग 95-120 mg कैफीन होता है।
1 कप ब्लैक टी (240 ml) में लगभग 40-70 mg कैफीन होता है।
ग्रीन टी में अपेक्षाकृत कम, लगभग 30-50 mg कैफीन होता है।
एक दिन में कितनी कैफीन सुरक्षित है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक स्वस्थ वयस्क के लिए 300-400 mg कैफीन प्रतिदिन सुरक्षित है।
यानी दिनभर में अधिकतम 3-4 कप कॉफी या 4-5 कप चाय पी जा सकती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए यह लिमिट 200 mg प्रतिदिन है।
ज्यादा चाय-कॉफी पीने के नुकसान
नींद न आना और बेचैनी
सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन की दिक्कत हो जाती है।
पेट में एसिडिटी और गैस हो जाती है।
दिल की धड़कन तेज हो सकती है।
हड्डियों से कैल्शियम की कमी हो जाती है।
क्या है चाय-कॉफी पीने का सही तरीका
ये जान लें कि चाय-कॉफी को खाली पेट न पिएं। उसके साथ कुछ हल्का सा जरूर खा लें।
शाम 6 बजे के बाद कैफीन से बचें ताकि नींद खराब न हो।
शक्कर और क्रीम कम इस्तेमाल करें, वरना मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
ग्रीन टी या हर्बल टी बेहतर विकल्प हैं। अगर लिमिट में पीते हैं तो ये सेहत के लिए ठीक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
