Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
44 साल में काफी यंग नजर आती हैं कपूर खानदान की ये बेटी, फिटनेस में करीना-करिश्मा को भी देती हैं मात
Riddhima Kapoor Fitness Routine : एक्टर रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी इन दिनों नेटफ्लिक्स के फैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 में नजर आ रही है। यह शो में रिद्धिमा कपूर की फिटनेस को देखने के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। रिद्धिमा 44 साल की होने के बावजूद फिटनेस के मामले में काफी एक्टिव हैं।
रिद्धिमा फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और नियमित तौर पर आसन किया करती हैं। अपने आसनों का अभ्यास करने वाली वीडियो शेयर कर वे अक्सर फैंस को भी प्रेरित करती रहती हैं। आइये जानते हैं रिद्धिमा कपूर साहनी के फिटनेस सीक्रेट के बारे में।

रिद्धिमा कपूर की डाइट
रिद्धिमा कपूर अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग हैं। उनकी डाइट में साधारण और पोषण से भरपूर खाना शामिल होता है। वे घर का बना खाना ही पसंद करती हैं और बाहर के खाने से बचती हैं। रिद्धिमा शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लौंग, इलाइची, और तेज पत्ते की चाय पीती हैं, जिससे शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर ताजगी महसूस करता है।
इसके अलावा, वह नियमित रूप से पानी पीकर और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करके अपनी फिटनेस बनाए रखती हैं। रिद्धिमा की डाइट में ज्यादा फैंसी या एक्सोटिक चीजें नहीं होतीं, वे सादा और स्वास्थ्यवर्धक भोजन को प्राथमिकता देती हैं।
रिद्धिमा कपूर की फिटनेस
रिद्धिमा कपूर अपनी फिटनेस के लिए योग को बेहद महत्वपूर्ण मानती हैं। 44 साल की उम्र में भी उनका फिट रहना, काफी हद तक उनके नियमित योग अभ्यास का परिणाम है। वे योग को लेकर बिल्कुल भी समझौता नहीं करतीं और शरीर को लचीला व एक्टिव बनाए रखने के लिए नियमित रूप से चक्रासन, वज्रासन, और व्हील पोज जैसे आसनों का अभ्यास करती हैं।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले 14 सालों से वह योग का निरंतर अभ्यास कर रही हैं। योग उनके लिए सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्म-संतुलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वो अपने इंस्टाग्राम पर भी योग करते हुए की कई फोटोज शेयर करती रहती हैं।
रिद्धिमा कपूर को नहीं है जिम जाना पसंद
रिद्धिमा कपूर फिटनेस के लिए जिम जाना पसंद नहीं है, बल्कि योग के जरिए अपनी सेहत का ख्याल रखती हैं। रिद्धिमा का मानना है कि जिम जाने या कार्डियो मशीन पर वर्कआउट करने के बजाय योग ज्यादा इफेक्टिव तरीका है फिट रहने का।
उनका फोकस हमेशा प्राकृतिक और संतुलित तरीके से फिट रहने पर होता है, जिसमें शरीर और मन दोनों को ताजगी और संतुलन मिले। वे योग के माध्यम से अपनी फिटनेस को बनाए रखती हैं, जिससे उन्हें किसी मशीन या बाहरी सहायता की जरूरत महसूस नहीं होती।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
