Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
59 की उम्र में भी कैसे यंग और फिट दिखते हैं शाहरुख खान? कभी खुद शेयर किया था फिटनेस मंत्रा
Shah Rukh Khan Diet : शाहरुख खान, जिन्हें दुनिया "किंग खान" के नाम से जानती है, आज 59 वर्ष की उम्र में भी जितने फिट और यंग नजर आते हैं, उतना शायद ही कोई दूसरा अभिनेता दिखता हो। उनकी एनर्जी, उनकी बॉडी और उनका आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने न केवल अपने करियर को बल्कि अपनी उम्र को भी मात दी है।
शाहरुख खान ने कई बार अपने इंटरव्यूज़ में अपनी फिटनेस का जिक्र किया है, लेकिन हाल ही में एक पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलकर अपनी डाइट और जीवनशैली के बारे में बात करते नजर आते हैं। यह इंटरव्यू लगभग आठ साल पहले आरजे देवांगना के साथ हुआ था, जिसमें शाहरुख ने अपनी नाइट वर्कआउट रूटीन और साधारण खाने की आदतों पर बात की थी।

शाहरुख खान का क्या है डाइट सीक्रेट
लगभग 8 साल पहले शाहरुख खान ने आरजे देवांगना से अपनी फूड चॉइस के बारे में बात की थी. इस दौरान एक्टर ने ये भी खुलासा किया था कि वे किसी भी तरह के डाइट प्लान को फॉवो नहीं करते हैं, सुपरस्टार ने कहा था, "मैं नेचुरली बहुत ही बेसिक खाना खाता हूं. मैं रोज दो मेन मील करता हूं लंच और डिनर,इनके अलावा, मैं स्नैक या कुछ और नहीं खाता. मुझे लैविश या अलग-अलग तरह की डिशेज पसंद नहीं हैं. यूं कहिए कि मुझे पकवान पसंद नहीं हैं. मैं स्प्राउट्स, ग्रिल्ड चिकन, ब्रोकली और कभी-कभी दाल का एक छोटा हिस्सा लेता हूं. मैं कई सालों से हर दिन इसी तरह का खाना खाता आ रहा हूं.
सख्त डाइट करते हैं फॉलो
शाहरुख ने बताया था कि वह किसी सख्त डाइट फॉलो नहीं करते हैं। बल्कि उन्हें सादा और हल्का खाना पसंद है। वे दिन में केवल दो बार - लंच और डिनर - ही खाना खाते हैं। इस दौरान वह नाश्ते से परहेज करते हैं और बीच-बीच में स्नैक्स आदि से दूरी बनाए रखते हैं। उनका मानना है कि सिंपल खाना शरीर के लिए सबसे बेहतर होता है। उनकी डाइट में स्प्राउट्स, ब्रोकली, ग्रिल्ड चिकन और कभी-कभी दाल शामिल होती है।
उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे अकेले हों, तो इस डाइट को पूरी तरह से फॉलो करते हैं। लेकिन अगर वे दोस्तों के साथ हों, तो जो भी खाना मिलता है, वह उसे एंजॉय करते हैं। यह संतुलन उनकी जीवनशैली का खास हिस्सा है।
पांच घंटे ही सोते हैं शाहरुख खान
इसके अलावा, शाहरुख खान रोजाना सिर्फ पांच घंटे की नींद लेते हैं। यह बात सुनकर शायद कोई चौंक जाए, लेकिन वह खुद कहते हैं कि इतने वर्षों से वह इसी रूटीन का पालन कर रहे हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती। रात में वे एक्सरसाइज करते हैं और अपनी बॉडी को टोन में रखने के लिए नियमित वर्कआउट करते हैं।
अनुशासन और सादगी से पाई फिटनेस
'पठान' फिल्म में शाहरुख की शानदार बॉडी और एब्स देखकर हर कोई हैरान था कि 50 की उम्र पार करने के बाद भी कोई इतना फिट कैसे रह सकता है। लेकिन इसका जवाब शाहरुख की साधारण लेकिन अनुशासित जीवनशैली में छिपा है। उनकी इस सादा और बैलेंस्ड डाइट ने यह साबित कर दिया है कि फिटनेस केवल महंगे डाइट प्लान्स या सप्लीमेंट्स से नहीं, बल्कि अनुशासन, सादगी और लगातार उस पर मेहनत करने से ही मैंटेन की जा सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
