Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनाएं बस ये 5 ट्रिक्स, शादी के बाद भी नहीं बढ़ेगा वजन
शादी एक ऐसा वक्त होता है, जब लोग जमकर मस्ती करते हैं और खाते-पीते हैं। कभी रस्म के नाम तो कभी किसी और वजह से, दूल्हा-दुल्हन बहुत अधिक ऑयली, फ्राइड या फिर मीठा खाते हैं। ऐसे में वजन बढ़ जाना बेहद आम बात है। इस स्थिति में अधिकतर लोग अपनी बॉडी व हेल्थ को लेकर चिंतित हो जाते हैं।
उन्हें लगता है कि कहीं उनकी बॉडी शेप में फर्क ना आ जाए। अगर आपके मन में भी ऐसी ही कोई दुविधा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप शादी के बाद वजन बढ़ने से रोक सकते हैं-

पीएं ढेर सारा पानी
अगर आप चाहते हैं कि शादी के बाद आपका वजन ना बढ़े तो ऐसे में आपको अपने वाटर इनटेक पर विशेष रूप से फोकस करना चाहिए। कोशिश करें कि आप दिन में दो से तीन लीटर पानी अवश्य पीएं। ऐसा करने से आपकी बॉडी से टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही साथ, इससे आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। कोशिश करें कि आप दिन में दो बार बिना चीनी का नींबू पानी अवश्य लें। इससे भी आपको वजन को मेंटेन करने में काफी मदद मिलेगी।
घर से खाकर जाएं
शादी के तुरंत बाद आपको कई जगहों पर जाने का न्यौता मिलता है। ऐसे में अगर आप घर से कुछ नहीं खाते हैं तो आप रिश्तेदार के यहां जाकर एकदम से ऑयली, शुगरी व फ्राइड फूड खाने लग जाते हैं। ऐसा करने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए इसे अवॉयड करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर से थोड़ा खाकर जाएं। ऐसा करने से आप बहुत अधिक ऑयली, फ्राइड या शुगरी फूड खाने से बच जाएंगे।
समझदारी से खाएं
अगर आप शादी के बाद किसी मेहमान के यहां गए हैं तो ऐसे में आपको वहां पर समझदारी से भोजन करना चाहिए। मसलन, अगर वहां पर पूरियां बनी हैं तो आप पूरी केवल एक या दो ही लें। जबकि आप सलाद व सब्जी अधिक खाएं। ऐसा करने से आप अपने कैलोरी काउंट को बैलेंस कर पाएंगे। साथ ही साथ, पोर्शन कण्ट्रोल पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
नेक्स्ट मील हो लाइट
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपने कुछ अधिक ही खा लिया है, तो ऐसे में अपने कैलोरी को बैलेंस करने के लिए आप अपने नेक्स्ट मील को लाइट ही रखें। कोशिश करें कि आप नेक्स्ट मील में सलाद, सूप या फिर कुछ लिक्विड ही लें। इससे यकीनन आपको अपने वजन को मेंटेन करने में काफी मदद मिलेगी।
जरूर करें वर्कआउट
शादी के बाद ना चाहकर भी आपको अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में अपने कैलोरी काउंट को बैलेंस करने के लिए आपको डेली वर्कआउट अवश्य करना चाहिए। अगर नई शादी के तुरंत बाद आपको जिम में या फिर फिटनेस सेंटर ज्वॉइन करने में समस्या हो रही है तो ऐसे में आप घर पर ही वीडियोज देखकर वर्कआउट करना चाहिए। इससे आपको अपना वजन बैलेंस करने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
