Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
H3N2 Influenza Flu: इन्फ्लुएंजा से संक्रमित व्यक्ति की घर पर कैसे करें देखभाल

भारत में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में भारत में इस वायरस के कारण दो मौतों की पुष्टि की गई है। जिसमें बाद से लोगों के मन में इस वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ती ही जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा घोषित किए जाने के कुछ ही दिनों बाद अधिकारियों का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने बताया कि भारत के कई हिस्सों में बुखार के साथ एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहने वाली तेज खांसी के मामलों में बढ़ोतरी को H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से जोड़ा जा सकता है। लेकिन इस वायरस के बढ़ते खतरे की चपेत में अगर कोई आपके घर में आ गया हो तो आप उसकी घर में ही देखभाल कैसे कर सकते हैं आइए जानते हैं।
सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक घर में किसी व्यक्ति को फ्लू होने पर आप ये जरूरी कदम उठाएं -
1. घर पर रहने दें और पूरा आराम करने दें।
2. घर के हेल्दी लोगों से उनकी बनाएं दूरी, ताकि उन्हें बीमारी से बचाया जा सकें।
3. डिहाड्रेशन से बचाने के लिए बहुत पानी पिलाएं। साथ ही नारियल पानी, गुलुकोज जैसे तरह पदार्थ भी उनकी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. बुखार और खांसी का इलाज करने के लिए डॉक्टर की सलाह लेकर मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदें और समय-समय पर उन्हें खाने के दें।
5. अगर आपके घर में कोई बहुत ज्यादा बीमार हो जाता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करने में परहेज न करें। फ्लू के इलाज के लिए आपको एंटीवायरल दवा की जरूरत हो सकती है।
घर में एक अलग सिक रूम तैयार करें-
अगर आप फ्लू वाले व्यक्ति से घर के अन्य सदस्यों को फ्लू होने से बचाना चाहते हैं तो अपने घर में एक अलग सिक रूम जरूर तैयार करें। फ्लू वाले व्यक्ति को एक अलग कमरे में रखने से परिवार के अन्य लोगों को फ्लू होने से बचाने में मदद मिल सकती है। एक अलग सिक रूम बनाने के लिए ये फॉलो करें ये स्टेप्स -
1. बीमार व्यक्ति को अपना कमरा देने की कोशिश करें। अगर एक से ज्यादा लोग घर में बीमार हैं तो जरूरत पड़ने पर वो दोनों व्यक्ति एक कमरे को आपस में शेयर कर सकते हैं।
2. अगर आपके पास एक से ज्यादा बाथरूम हैं तो बीमार लोगों को एक ही बाथरूम का उपयोग करने की सलाह दें। घर के अन्य सदस्यो से दूसरा बाथरूम प्रयोग करने को कहें।
3. हर बीमार व्यक्ति को पानी पीने की अलग गलस या बोतल दें, तौलिया दें।
सिक रूम में रखें ये समान
1. टिश्यू पेपर रखें।
2. ढक्कन के साथ कूड़ेदान रखें।
3. अल्कोहल आधारित हैंड रब रखें।
4. कमरे में कूलर या मिट्टी का घड़ा रखें
5. थर्मामीटर
6. ह्यूमिडिफायर संभावित हो तो
7. फेसमास्क
8. सिक रूम में दवाओं को जरूर रखें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
