Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
बिसेलरी के नाम पर बिक रहा है नल का गंदा पानी, ऐसे करें पहचान
मसालों, अनाज और डेयरी प्रॉडक्ट के अलावा देशभर में बोतलबंद पानी के नाम पर बड़े पैमाने पर घपलेबाजी हो रही है। लोग अक्सर रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन पर कम जागरुकता के चलते अक्सर नकली कंपनी का पानी खरीद लेते हैं, जिसमें फर्जी कंपनियां बोतल में नल का पानी भरकर बेच रहे है। इस तरह का पानी पीने से कई जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
हाल ही में एक मामला सामने आया था, जहां मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक बोतलबंद पानी पीकर बीमार हो गया। नामी ब्रांड के नाम के पर बिक रही उस डुप्लीकेट बोतल में अस्वच्छ पानी था। युवक के परिवार वालो की शिकायत के बाद पता चला कि उसने नामी ब्रांडेड कंपनी 'बिसलेरी' का नहीं बल्कि उससे मिलते-जुलते नाम की नकली कंपनी का पानी पिया था, जिस वजह से वो आईसीयू में पहुंच गया। हाईवे किनारे ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में कई दुकानदार आपको फर्जी कंपनी की पानी की बोतल बेचते हुए नजर आ जाएंगे।

ऐसे में जानते हैं कि कैसे पता करें कि आप जिसे असली 'बिसलेरी'समझकर पी रहे हैं, वो असली मिनरल वॉटर ही हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि असली और नकली बोतलबंद मिनरल पानी की पहचान कैसे करें?
ISI मार्क से पहचानें
असली पानी की बोतल खरीदते हुए सबसे पहले ISI मार्क के ऊपर एक कोड IS-14543 लिखा होता है। यह कोड ही पानी की शुद्धता जांच करें।
ब्रांड की स्पेलिंग चैक करें
असली और नकली पानी की बोतल को पहचानने का सबसे सही तरीका है स्पेलिंग चेक करें। नकली पानी की बोतल बनाने वाले लोग अक्सर ब्रांडेड कंपनी से मिलता जुलता नाम और पैकेजिंग के साथ बोतल बेचते हैं। ऐसे में स्पेलिंग और लोगो मैच होने के बाद ही पानी की बोतल खरीदनी चाहिए।
बोतल बंद पानी खरीदते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या छोटी-बड़ी दुकानों में पानी की बोतल आसानी से मिल जाती है। ऐसे में बाहर से पानी की बोतल खरीदते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, जैसे-
- ब्रांडेड कंपनी की बोतल ही खरीदें।
- धूप में रखी हुई पानी की बोतले खरीदने से बचें।
- बोतल खोलते ही पानी पीने से पहले उसकी गंध से पता करें।
- बोतल की ऑथेंटिसिटी पर शक होने पर अधिकारियों से शिकायत करें।
एप से ऐसे करें जांच
जो मिनरल वाटर आपने खरीदा है, वह सेहत के लिए सही है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए आप BIS केयर ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं।
- एप खोलते ही इसमें कुछ आइकन दिखाई देंगे।
- इनमें से पहले ISI के साथ वेरिफाइड लाइसेंस डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप सीएम/एल कोड मांगा जाएगा, बोतल में लिखा 10 अंकों का कोड उसमें दर्ज करें।
- कोड डालते ही बोतल के मैन्युफैक्चरर का नाम, पता और बोतल की एक्सपायरी डेट जैसी सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
