Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
स्नीकर्स खरीदते हुए रखें इन बातों का ध्यान, वरना खराब हो सकते हैं आपके हिप अलाइनमेंट
How to Choose the Right Sneaker : आजकल स्नीकर्स का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इन्हें खरीदते समय सिर्फ रंग, आकार और डिजाइन पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। सही स्नीकर्स का चुनाव न करने पर पैर और कमर दर्द की समस्या हो सकती है। ऑर्थोपैडिक सर्जन और स्पोर्ट्स विशेषज्ञ डॉ. मनन वोरा के अनुसार, स्नीकर्स खरीदते समय आरामदायक फिट, अच्छी कुशनिंग, और एड़ी व आर्च सपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए।
साथ ही, फुट टाइप के अनुसार स्नीकर्स चुनें और हल्के व लचीले डिजाइन को चुने साथ ही सही साइज और उपयोग के उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही स्नीकर्स खरीदें।

अंगूठे के साइज का ध्यान रखें
स्नीकर्स खरीदते समय अंगूठे के साइज का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ स्नीकर्स में पैर के अंगूठे का हिस्सा संकुचित होता है, जिससे हैमर टो की समस्या हो सकती है। हैमर टो तब होता है जब अंगूठे के पास का हिस्सा मुड़ने लगता है, जिससे दर्द और असुविधा होती है। अच्छे डिजाइन के चलते लोग इस तरह के स्नीकर्स खरीद लेते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि स्नीकर्स आपके पैरों के आकार के हिसाब से सही फिट हों।
सोल की मोटाई का ध्यान रखें
स्नीकर्स खरीदते समय सोल की मोटाई और हील की स्थिति का खास ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, स्नीकर्स के सोल की मोटाई पर ध्यान दें। पतले सोल वाले स्नीकर्स में कई बार पैरों में चुभन या असुविधा हो सकती है, खासकर यदि आप ज्यादा समय तक चलने या खड़े रहने वाले हैं। मोटे और सॉफ्ट सोल वाले स्नीकर्स अधिक आरामदायक होते हैं, क्योंकि वे पैरों को बेहतर सहारा देते हैं और दबाव को कम करते हैं। इस प्रकार के सोल के साथ पैरों को दर्द कम होता है और चलने में आराम मिलता है।
हील का ध्यान रखें
इसके अलावा, स्नीकर्स के हील का भी ध्यान रखें। जूतों का सोल और हील दोनों को समान स्तर पर होना चाहिए। बहुत ऊंची हील वाले स्नीकर्स पैर और ऐड़ी में दर्द का कारण बन सकते हैं, खासकर अगर आपको लंबा समय खड़ा रहना हो। इससे न केवल आराम में कमी आती है, बल्कि पैरों में खिंचाव और जलन भी हो सकती है।
खराब फिटिंग वाले स्नीकर्स पहनने के नुकसान
- गलत या खराब फिटिंग वाले स्नीकर्स पहनने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सबसे पहले, ये घुटनों और कमर में दर्द का कारण बन सकते हैं।
- इसके अलावा, गलत स्नीकर्स पहनने से हिप्स से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। अगर जूते सही तरीके से फिट नहीं होते या उनका आंतरिक सपोर्ट ठीक नहीं होता, तो हिप्स का अलाइनमेंट बिगड़ सकता है, जिससे हिप पेन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- खराब फिटिंग वाले स्नीकर्स पहनने पर पैरों में छाले भी हो सकते हैं, जो दर्दनाक होते हैं और चलने में असुविधा का कारण बनते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
