Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Holi 2024: होली खेलते हुए कैसे छुड़ाएं पक्के रंगों के निशान, करें बस ये काम
होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें हम सभी जमकर मस्ती करते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। यूं तो होली को रंगों और खुशियों का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार पर हर कोई बहुत ज्यादा उत्साहित होता है और रंगों के जरिए अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ उस खुशी को बांटता है। लेकिन कई बार यह देखने में आता है कि एक-दूसरे को रंग लगाते समय वह कान, आंख यहां तक कि मुंह में भी चला जाता है।
अगर ऐसा होता है तो यह आपके लिए बेहद ही नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, आजकल मार्केट में मिलने वाले कलर्स में कई तरह के केमिकल्स को शामिल किया जाता है। इसलिए, जब ये आपके सेंसेटिव एरिया जैसे आंख, कान या मुंह के अंदर चला जाता है तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप तुरंत रंग को साफ करें और सुरक्षा का थोड़ा अतिरिक्त ध्यान रखें।

तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप होली के रंगों को आंख, कान और मुंह से आसानी से साफ कर सकते हैं-
आंखों में रंग जाने पर क्या करें?
अगर गलती से आंखों में रंग चला जाता है तो इससे बहुत अधिक जलन होती है।
• ऐसे में आप अपनी आंखों को रगड़ने से बचें। ऐसा करने से रंग और अधिक अंदर चला जाता है।
• इस स्थिति में सबसे पहले अपनी आंखों को साफ व गुनगुने पानी से धोएं।
• अगर आपको लगातार जलन हो रही है तो ऐसे में ओवर-द-काउंटर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का उपयोग कर सकते हैं।
• इसके अलावा, बार-बार पलकें झपकाएं। पलकें झपकाने से आपकी आंखों में फंसे किसी भी कण या रंग को धोने में मदद मिलती है।
मुंह में रंग जाने पर क्या करें?
गलती से मुंह में रंग जाने से उसके पेट में जाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आप इन टिप्स को अपनाएं-
• अपने मुंह में पानी की मदद से अच्छी तरह कुल्ला करें।
• एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और उससे गरारे करें। नमक का पानी आपके मुंह से निकालने में मदद कर सकता है।
• आप अपने मसूड़ों और दांतों की धीरे-धीरे मालिश करने के लिए नारियल तेल या जैतून का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे रंगों को निकालना काफी आसान हो जाता है।
• किसी भी बचे हुए रंग को हटाने और अपनी सांसों को ताज़ा करने में मदद के लिए अल्कोहल-फ्री माउथवॉश से अपना कुल्ला करें।
• दिन भर में खूब पानी पीने से आपके मुंह से बचे हुए रंग के कणों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
कान में रंग जाने पर क्या करें?
कान में गलती से रंग चले जाने पर उसकी सफाई बेहद ही सावधानीपूर्वक करनी चाहिए। ध्यान दें कि क्लीनिंग के दौरान किसी भी तरह की चोट ना लगे।
• कान में अगर सूखा रंग चला गया है तो ऐसे में सिर को तुरंत नीचे की ओर झटकें। इससे कान का रंग निकल जाएगा।
• अगर फिर भी रंग रह जाता है तो आप इसके लिए ईयरबड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
• कान के बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए एक मुलायम और गीले कपड़े का इस्तेमाल करें।
• आप जिद्दी रंग को छुड़ाने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं। कान को झुकाकर एक ड्रॉपर की मदद से गुनगुना पानी डालें। पानी को एक पल के लिए ऐसे ही रहने दें और फिर इसे बाहर निकलने के लिए अपना सिर झुकाएं।
• ध्यान दें कि आप कान की सफाई करने के लिए हार्श केमिल्स, साबुन या डिटर्जेंट का उपयोग ना करें।
• अगर आपको किसी तरह की असुविधा या जलन महसूस होती है, तो ऐसे में एक बार ईएनटी स्पेशलिस्ट से मिल लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
