Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
constipation Ka ilaj: कब्ज दूर करने के लिए खाएं ये 10 रुपए की चीज, 2 दिन में पेट हो जाएगा साफ
Ginger For Constipation: अदरक की चाय पीना किसे पसंद नहीं है, इसकी खुशबू से ही मन सुंगधित हो जात है। किचन में रखा अदरक वैसे बहुत काम की चीज है। क्या आप जानते हैं कि अदरक कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है?
दरअसल, अदरक में जिंजरोल होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अदरक का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अदरक का इस्तेमाल कैसे करें?

अदरक का पानी
आप एक बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म कर लें। इसमें अदरक को घिसकर डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें, फिर छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। रोज दिन में 1-2 बार अदरक की चाय पीने से पेट को साफ करने में मदद मिल सकती है। इससे पेट में दर्द और गैस की समस्या से भी राहत मिलेगी।
अदरक और नींबू की चाय
कब्ज की समस्या में अदरक और नींबू की चाय का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर इसमें एक नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस चाय का सेवन करने से कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
अदरक का टुकड़ा चबाएं
आप खाना खाने से आधे घंटे पहले अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रखें और धीरे-धीरे चबाते रहें। इससे पेट की गैस आसानी से निकल जाएगी। साथ ही, कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी।
अदरक का चूर्ण
कब्ज की समस्या दूर करने में अदरक का चूर्ण लाभकारी साबित हो सकता है। इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है, जिससे पाचन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको कब्ज रहती है, तो रोज रात में सोने से पहले एक चम्मच अदरक के चूर्ण का सेवन एक गिलास गुनगुने पानी के साथ करें। इससे सुबह पेट खुलकर साफ होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
