Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
जानें देसी घी खाने का सही समय और तरीका, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Desi Ghee Health Benefits: बचपन से हम ये सुनते आए हैं कि देसी घी खाने से ताकत आती है, बुद्धि तेज होती है। दादी-नानी ने तो बचपन में हमें खूब घी खिलाया है, लेकिन आज की जेनरेशन तो इसे खाना पसंद ही नहीं करती है। बच्चे को घी के नाम से ही नाक सिकोड़ लेते हैं। मगर इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आप कब और कितनी मात्रा में देसी घी खाते हैं। क्योंकि घी को सही तरीके से खाने पर यह शरीर के लिए अमृत बन सकता है, वहीं गलत तरीके से खाने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है? आधुनिक रिसर्च भी मानती है कि देसी घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन A, D, E और K शरीर को एनर्जी, ताकत और रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं। आइए जानते हैं कि देसी घी खाने से क्या लाभ मिलता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

देसी घी खाने के 5 फायदे
1. याददाश्त बढ़ाता है
देसी घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करते हैं और मेमोरी पावर बढ़ाते हैं। बच्चों और स्टूडेंट्स के लिए बेहद उपयोगी।
2. पाचन शक्ति को इंप्रूव करता है
घी आंतों को लुब्रिकेट करता है, कब्ज दूर करता है और डाइजेशन आसान बनाता है। एक चम्मच घी खाने से भोजन जल्दी पचता है।
3. रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
घी में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन A, D, E, K होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से लड़ने में मददगार।
4. दिल के लिए अच्छा
देसी घी में HDL कोलेस्ट्रॉल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाने की क्षमता होती है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
5. स्किन और बालों की चमक बढ़ाए
घी अंदर से शरीर को पोषण देता है। स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत होते हैं।
देसी घी खाने का सही तरीका
सुबह खाली पेट: 1 गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच घी पीने से पाचन अच्छा रहता है।
रोटी/दल पर: रोटी या दाल पर 1-2 चम्मच घी डालना स्वास्थ्यवर्धक है।
खिचड़ी/चावल में: घी डालकर खाने से भोजन जल्दी पचता है और स्वाद भी बढ़ता है।
सर्दियों में: थोड़ा ज्यादा मात्रा (2-3 चम्मच) फायदेमंद है।
गर्मी में: सीमित मात्रा (1-1.5 चम्मच) ही लें।
ध्यान रखने योग्य बातें
ज्यादा मात्रा (5-6 चम्मच से अधिक रोजाना) खाने से मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। बाजार में नकली घी की बजाय शुद्ध देसी गाय का घी ही चुनें। अगर आपको हार्ट प्रॉब्लम या मोटापा है, तो डॉक्टर की सलाह से ही घी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications