Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल
Can Diabetes Patient Eat Mango: फलों का राजा आम हर किसी की पसंद होता है। गर्मियां आते ही बाजार में पीले-पीले आमों से सजे ठेले देख हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patient) को अपना मन मारना पड़ता है क्योंकि आम में बहुत अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसे खाने पर ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक होता है। ऐसे में अक्सर शुगर के मरीजों के मन में ये कशमकश चलती रहती है कि वो मैंगो खा सकते हैं या नहीं? खाएं तो कितना खाएं और किस समय खाएं? आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं जिन्हें जान आप भी बिना डरे खा सकते हैं आम।

डायबिटीज में आम खा सकते हैं या नहीं?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि शुगर के मरीज आम खा सकते हैं या नहीं। जान लें कि किसी भी चीज की अधिकता शरीर के लिए हानिकारक ही होती है। अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आम खाना पूरी तरह से मना नहीं है बस शर्त ये है कि आप लिमिट में और नीचे दिए गए तरीकों से खाएं आम।
1. आम को पानी में भिगोकर ही खाएं
दादी-नानी के जमाने से हम देखते आए हैं कि आम खाने से पहले उन्हें 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दिया जाता था और फिर खाया जाता था। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क कारण क्या होगा? अरे हम बताते हैं न आप टेंशन क्यों ले रहे हैं। दरअसल, आम को पानी में भिगोकर रखने से उसकी गर्म तासीर कम हो जाती है और वो पाचन के लिए सेफ हो जाता है। ऐसे में ये शरीर में इंसुलिन के रिस्पॉन्स को अचानक प्रभावित नहीं करता।
2. लिमिट का रखें ध्यान
ये तो आपने सुना ही होगा कि किसी भी चीज की अति यानी अधिकता अच्छी नहीं होता है। अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल में है तो आप आम खा सकते हैं लेकिन 100 ग्राम से अधिक न खाएं। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) लगभग 51 से 56 के बीच होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। अगर आप कंट्रोल में आम खाएंगे तो ग्लूकोज पर लोड नहीं पड़ेगा।
3. आम पर काली मिर्च लगाकर खाएं
हमारी दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे होते हैं जो देखने में कुछ अटपटे लगते हैं लेकिन उनरे पीछे का लॉजिक बहुत जबरदस्त होता है। कई बार हमने देखा कि आम के ऊपर काली मिर्च लगाकर खाया जाता था लेकिन अब समझ आया कि इसके पीछे की वजह क्या थी। दरअसल, काली मिर्च मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है और शुगर के अवशोषण की गति को धीमा करती है जिससे शुगर लेवल तेजी से स्पाइक नहीं होता है। आप भी अगर शुगर के पेशेंट हैं तो आम पर काली मिर्च पाउडर लगाकर खाएं लेकिन लिमिट का ध्यान रखें।
क्या है आम खाने का सबसे सही समय क्या है?
खासतौर पर शुगर के मरीजों के लिए आम खाने का सही समय सुबह या दोपहर का होता है जिससे वो आसानी से पच जाए। रात के समय तो आप भूलकर भी आम न खाएं वरना आपका शुगर लेवल रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा। फिर मत कहिएगा की हमने आपको बताया नहीं।
शुगर पेशेंट के लिए जरूरी टिप्स
साबुत फल खाएं, जूस नहीं: आम का जूस या शेक पीने से बचें क्योंकि इसमें फाइबर खत्म हो जाता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ता है।
नट्स के साथ खाएं: आम के साथ 2-4 बादाम या अखरोट खाएं। नट्स का प्रोटीन और फैट आम की शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करने में मदद करेगा।
फिजिकल एक्टिविटी: आम खाने के 20-30 मिनट बाद थोड़ी सैर (Walk) जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।
बिल्कुल नहीं। मैंगो शेक या जूस में फाइबर खत्म हो जाता है और शुगर की सांद्रता बढ़ जाती है, जिससे ग्लूकोज लेवल तेजी से बढ़ता है। हमेशा फल काटकर ही खाएं।
एक मध्यम आकार के आम की दो से तीन पतली स्लाइस (करीब 80-100 ग्राम) एक दिन के लिए पर्याप्त है। इसे पूरे दिन में बांटकर खाना और भी बेहतर है।



Click it and Unblock the Notifications
