Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
FSSAI ने बताया कुकिंग ऑयल में मिलावट जांचने का तरीका, शुद्ध और मिलावटी तेल में ऐसे पकड़े अंतर
How to Find Adulteration in Cooking Oil : हाल ही में कुछ दिनों पहले FSSAI ने कुछ तरीके बताए हैं, जिसकी मदद से आप तेल के मिलावट को पहचान पाएंगे। खाद्य पदार्थों में मिलावट ऐसे होते हैं जिन्हें आप खुली आंखों से नहीं देख सकते। चाहे बात लाल मिर्च पाउडर की हो या घी की आजकल के अधिकतर चीजों को व्यापारी मिलावटी कर बेचते हैं, ताकि वे ज्यादा मुनाफा कमा सके।
आमतौर पर रसोई में उपयोग होने वाली बहुत सी चीजों में मिलावट हो सकती है, इसलिए आज हम आपको तेल के मिलावट को पहचानने के कुछ तरीके बताएंगे।

कैसे करें तेल में मिलावट का पहचान
- एक टेस्ट्यूब में 1 एमएल तेल लें।
- अब तेल में डिस्टिल्ड वाटर डालकर मिक्स करें।
- डिस्टिल्ड वॉटर और तेल को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इस तेल को दूसरे टेस्ट्यूब में लें और उसमें 2 एमएल तक concentrated HCL मिक्स करें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
ऐसे पहचानें तेल मिलावटी है या नहीं
Concentrated HCL मिक्स करने के बाद यदि ट्यूब में किसी प्रकार का दूसरा रंग नहीं बनताहै, तो वह तेल शुद्ध है। उसमें किसी प्रकार का मिलावट नहीं है। वहीं यदि ट्यूब के ऊपरी भाग में तेल लाल रंग हो जाए, तो तेल मिलावट है। जैसा की वीडियो में आप देख सकते हैं।
मक्खन से भी मालूम कर सकते हैा तेल में मिलावट है या नहीं
ट्राई-ऑर्थो-क्रेसिल-फॉस्फेट (TOCP) एक ऑर्गेनोफॉस्फोरस पदार्थ है, जो कि एक जहरीला पदार्थ है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। तेल में इसके मिलावट का पता आप आसानी से बिना किसी केमिकल के घर पर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको करना कुछ नहीं है बस एक कटोरे में 2-3 मिलीलीटर तेल लें और उसमें एक चम्मच पीला बटर (बटर का उपयोग) लेकर तेल में मिक्स करें। मिक्स करने पर यदि तेल का रंग न बदले तो समझ जाना तेल में मिलावट नहीं है। यदि तेल का यह मिश्रण लाल रंग का हो जाए तो उसमें मिलावट है और इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
नारियल में मिलावट का पता कैसे लगाएं
नारियल तेल (नारियल तेल कैसे बनाएं) को एक ट्रांसपेरेंट बर्तन में रखें और फ्रीज में जमने के लिए रखें। यदि तेल में किसी प्रकार का मिलावट नहीं होगा तो वह पूरी तरह से जम जाएगा। वहीं यदि तेल में मिलावट होता है, तो नारियल तेल तो जम जाएगा और मिलावटी भाग तेल के ऊपर में एक परत की तरह रहेगा जो नहीं जमेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
