Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Independence Day 2023: इन तरीकों को अपनाकर अनहेल्दी लाइफस्टाइल से पाएं आजादी
कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया, अर्थात् जीवन में स्वस्थ रहने से बड़ा सुख कुछ और नहीं हो सकता है। हालांकि, आज के समय में अधिकतर लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं और इसलिए बेहद ही कम उम्र में लोग कई तरह की बीमारियों की जद में आ जाते हैं। ऐसे में उनका पूरा जीवन सिर्फ गोलियों पर ही निर्भर हो जाता है।

इसलिए, इस साल जब आप आजादी का जश्न मना रहे हैं तो आपको यह भी अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने अनहेल्दी लाइफस्टाइल से भी आजादी पा लें। जब तक आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल और बीमारियों की गिरफ्त में हैं, तब तक आजादी के जश्न के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इन अनहेल्दी लाइफस्टाल से मुक्ति दिलाने में मदद करेंगे-
सेट करें गोल्स
इंडिपेंडेंस डे के दिन अगर आपने यह फैसला किया है कि अब आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल से हमेशा के लिए तौबा कर लेंगे तो सिर्फ सोचने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए आपको गोल्स सेट करने होंगे। मसलन, अगर आपके खाने का कोई निश्चित टाइम नहीं है तो ऐसे में आप सबसे पहले अपना टाइमटेबल सेट करें। वहीं, अगर आपका वजन बढ़ गया है तो ऐसे में आप उसे कम करने के लिए भी गोल सेट करें। इस तरह एक गोल सेट करने से आपके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ कदम बढ़ाना आसान हो जाएगा।
छोड़े एक बुरी आदत
यूं तो हर कोई आजादी के जश्न को अपनी तरह से मनाता है, लेकिन अगर आपने इस बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल से आजादी पाने का मन बनाया है तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी कोई भी एक बुरी आदत छोड़ने की कसम खाएं। हमेशा याद रखें कि आपके लिए अपने पूरे लाइफस्टाइल को बदल पाना संभव नहीं है। लेकिन इस बार इंडिपेंडेंस डे पर आप अपनी कोई भी एक अनहेल्दी आदत को छोड़ने का फैसला तो कर ही सकते हैं, फिर चाहे वह लेट नाइट टीवी देखना हो या फिर बाहर का खाना खाना।
लें फिटनेस क्लब की मेंबरशिप
अमूमन यह देखने में आता है कि हम खुद को फिट रखने के बारे में तो सोचते हैं और कुछ दिनों के लिए ऐसा करते भी हैं, लेकिन फिर जल्द ही वापिस अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने लग जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम अकेले चलते हैं। इसलिए, इस साल इंडिपेंडेंस डे के दिन आप फिटनेस क्लब की मेंबरशिप लें। जब आप क्लब ज्वॉइन कर लेते हैं तो आपको वहां पर कई फिटनेस फ्रीक मिलते हैं और उनके साथ रहकर व वर्कआउट करके आप अपनी फिटनेस के प्रति अधिक सचेत हो जाते हैं।
मोबाइल में ऐप करें इंस्टॉल
यूं तो हम सभी के स्मार्टफोन में कई तरह के ऐप्स होते हैं, लेकिन जब आपने इंडिपेंडेंस डे पर अनहेल्दी लाइफस्टाइल को छोड़ने का मन बनाया है तो ऐसे में आप अपने फोन में भी फेर-बदल करें। आप मोबाइल में उन ऐप्स को डिलीट करें, जो बेवजह आपको टाइम बर्बाद करते हैं। साथ ही, कुछ ऐप्स इंस्टॉल करें, जो आपकी फिटनेस को ट्रैक करने में आपकी मदद करें। साथ ही साथ, आपको फिट रहने के लिए भी मोटिवेट करें। मसलन, आपको कब पानी पीने की जरूरत है और कितना पानी पीना उनके लिए जरूरी है। इसके अलावा, खाने की कैलोरी व कई डिलिशियस रेसिपी के बारे में आपको जानकारी दे।
प्रोफेशनल से मिलें
इंडिपेंडेंस डे के दिन लोग अपनों से मिलते हैं और जश्न मनाते हैं। लेकिन अगर आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल से आजादी पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस दिन प्रोफेशनल से मिलें। एक एक्सपर्ट आपकी टाइमिंग, वर्क शेड्यूल, शरीर की आवश्यकताओं, सीमाओं व रुचियों के आधार पर कस्टमाइज डाइट व वर्कआउट प्लॉन तैयार करेंगे। इसे फॉलो करना आपके लिए बेहद ही आसान होगा और साथ ही साथ आप हेल्दी लाइफस्टाइल भी जी पाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
