Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
How to Get Periods Fast: निकल गई पीरियड की डेट! टेंशन छोड़िए रातों रात पीरियड को बुलाने के लिए ये उपाय करें
How to Get Periods Fast : महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार चढ़ाव होना आम बात है। इसी वजह से अक्सर पीरियड कभी जल्दी आ जाते हैं तो कभी लेट। वैसे तो कोई दिक्कत की बात नहीं हैं, लेकिन अगर इसी दौरान ट्रेवल करना हो या फिर घर में कोई फेस्टिवल या पूजा का काम हो, इसी दौरान अचानक से पीरियड आना किसी का भी मूड खराब कर सकता हैं।
ये नेचुरल साइकिल है आप इन्हें आने से तो नहीं रोक सकती हैं। पर दादी-नानी कुछ ऐसे उपाय बताती रहीं हैं, जिन्हें फॉलो कर जल्दी से पीरियड आ सकते हैं।

दालचीनी वाला दूध
आप रात के समय एक ग्लास दूध में आधा चम्मच दालचीनी डालकर पी लें, एक दो दिन में ही आपको इसका असर देखने के लिए मिल जाएगा। दालचीनी की तासीर गर्म होती है। ये पीरियड जल्द लाने में मदद करता है।
अजवायन खाएं
अजवायन और गुड़ का मिश्रण मासिक धर्म में ऐंठन से राहत दिलाने के अलावा मासिक धर्म को प्रेरित करने में मदद करता है। बस 1 चम्मच अजवायन को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच गुड़ के साथ उबालकर सुबह खाली पेट सेवन करें।
खाली पेट लें अदरक
पीरियड लेट होने पर अदरक की चाय बहुत काम आती है। ऐसा माना जाता है कि अदरक गर्भाशय के आसपास की गर्मी को बढ़ाता है, जिससे संकुचन को बढ़ावा मिलता है। आप अदरक वाली चाय के रूप में या ताजा अदरक के रस में कुछ शहद मिलाकर कर सकती हैं। तो हर रोज़ सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करें।
मेथी दाने का इस तरह करें इस्तेमाल
मेथी की तासीर गर्म होती है। मेथी, या मेथी के बीज पीरियड्स में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए मेथी के दानों को पानी में उबालकर पिएं और फायदा देखिएं।
गर्म पानी का पैक बनाकर दबाए
पीरियड लाने के लिए ये भी एक बेहद आसान और आसान तरीका है। गर्म पानी को कंप्रेस वाली थैली में पैक बनाकर पेट के निचले हिस्से में रोजाना 10-15 मिनट तक तब तक रखें जब तक पीरियड्स शुरू न हो जाए। ऐसा करने से पीरियड्स जल्दी आता है।
पपीता खाएं
पपीता में कैरोटिन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। कैरोटिन, महिलाओं में पीरियड्स को कंट्रोल करने वाले एस्ट्रोजन हार्मोन को स्राव होने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इन उपायों को अपनाकर आप भी पीरियड्स को समय से पहले ला सकती हैं।
नोट: हालांकि इनमें से कोई भी उपाय 100 फीसदी गारंटी नहीं देता। ये सब दादी-नानी के जमाने के बता और अजमाएं गए नुस्खें हैं, जो हम आपके साथ यहां शेयर कर रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर की मदद ले सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications