Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
सर्दियों में बार-बार हो रहा है गले में इंफेक्शन? तो इस तरह से लौंग के इस्तेमाल से करें दूर
सर्दियों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे सूखी खांसी, सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और गले में इंफेक्शन की समस्या आम हो जाती है। गले में सूजन और दर्द के कारण बोलने और खाने-पीने में परेशानी होती है। एक्सपर्ट के अनुसार, लौंग का सेवन गले के इंफेक्शन को दूर करने में सहायक हो सकता है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण कम करने और गले को राहत देने में मदद करते हैं।
आप 1-2 लौंग चबाकर या लौंग की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही, गर्म पानी में लौंग का पाउडर और नमक मिलाकर गरारे करना भी फायदेमंद होता है। ये प्राकृतिक उपाय दवाओं के साथ गले के स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं।

लौंग का इस्तेमाल करने के तरीके
लौंग की चाय
-2-3 लौंग को पीसकर एक कप पानी में डालें।
-इसे 5-7 मिनट तक उबालें।
-इसे छानकर हल्का ठंडा करें और उसमें शहद मिलाकर पिएं।
-दिन में 2-3 बार इस चाय को पीने से गले की खराश और इंफेक्शन में आराम मिलेगा।
लौंग चबाना
-1-2 लौंग को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं।
-इससे लौंग का तेल निकलकर गले तक पहुंचेगा और राहत मिलेगी।
लौंग और शहद
-2-3 लौंग का पाउडर बनाकर 1 चम्मच शहद में मिलाएं।
-इसे धीरे-धीरे चाटें। यह गले की सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
भाप लेना
-गर्म पानी में कुछ लौंग का तेल डालें और भाप लें।
-इससे गले के इंफेक्शन और नाक की जकड़न में आराम मिलेगा।
लौंग और नमक का गरारा
-गर्म पानी में लौंग का पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारा करें।
- दिन में 2-3 बार ऐसा करने से गले के इंफेक्शन में आराम होगा।
ध्यान रखने योग्य बातें
लौंग का अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि यह तीखी होती है और अधिक मात्रा में नुकसान कर सकती है।
अगर गले का इंफेक्शन ज्यादा दिनों तक बना रहे, तो डॉक्टर से परामर्श लें।
लौंग का नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल आपके गले के स्वास्थ्य को सुधारने में सहायक होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
