Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सेंसेटिव चाइल्ड को हैंडल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
हर बच्चा स्वयं में अलग होता है और इसलिए उन्हें हैंडल करने का तरीका भी अलग होता है। अगर बच्चा बहुत अधिक सेंसेटिव है तो वह छोटी-छोटी बातों को भी अपने दिल से लगा सकता है। ऐसे में अधिक इमोशनल, रिएक्टिव व उत्सुक होते हैं। वे किसी भी सिचुएशन को पर्सनली ले सकते हैं या फिर छोटी सी बात पर दुखी हो सकते हैं। इस तरह के बच्चों को संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होती है।
हो सकता है कि आपका बच्चा भी बहुत अधिक सेंसेटिव हो और ऐसे में वह अधिक शर्मीला या डरपोक स्वभाव का हो सकता है। ऐसे में बच्चे को सबसे ज्यादा आपके सपोर्ट व प्यार की जरूरत होती है। अगर सेंसेटिव बच्चों को पैरेंट्स से पूरा प्यार व सपोर्ट मिलता है तो वे अपने जीवन में अच्छा परफॉर्म कर पाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सेंसेटिव बच्चे की केयर कर सकते हैं-

उनकी भावनाओं को करें स्वीकार
चूंकि आपका बहुत अधिक सेंसेटिव व इमोशनल है तो ऐसे में आपको उनके साथ बतौर पैरेंट्स ट्यून करना होगा। बच्चे की पैरेंटिंग का यह सबसे पहला व बेसिक स्टेप है कि आप उनकी फीलिंग्स को एक्सेप्ट करें। ऐसे बच्चे बहुत अधिक भावुक होते हैं और इसलिए उनकी भावनाओं को स्वीकार करने के बाद ही आप उनका बेहतर पालन-पोषण तरीके से कर सकते हैं। साथ ही, अपने बच्चे को बताएं कि आप समझते हैं कि वे क्या महसूस करते हैं।
उन्हें बदलने की कोशिश न करें
अधिकतर पैरेंट्स बच्चे को अपने अनुसार ढालने का प्रयास करते हैं। लेकिन सेंसेटिव बच्चों के साथ यह फार्मूला बिल्कुल भी काम नहीं करता है। हो सकता है कि आपके लिए अत्यधिक संवेदनशील होना कोई बड़ी बात न हो, लेकिन आपके बच्चे के लिए यह जीने का एक तरीका है। माता-पिता के रूप में आप इस बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं कि बच्चा सेंसेटिव होने के कारण खुद को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन आपको यह भी समझने की जरूरत है कि यह गुण ऐसा कुछ नहीं है जिसे आपका बच्चा तुरंत हटा दें। इसलिए अपने बच्चे को बदलने की कोशिश करने के स्थान पर उसे वैसे ही स्वीकार करें और उससे प्यार करें जैसे वह है।
जताएं अपना प्यार
जो बच्चे सेंसेटिव होते हैं, उन्हें अपने पैरेंट्स से उनका प्यार व टाइम दोनों की जरूरत होती है। इसलिए, सेंसेटिव बच्चों को हैंडल करने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने बच्चे को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। चाहे कुछ भी हो, लेकिन आपका प्यार उनके लिए कभी कम नहीं होगा। आपका बच्चा कभी-कभी महसूस कर सकता है कि वे दूसरों से अलग हैं, और यह उनके लिए काफी निराशाजनक विचार हो सकता है। ऐसे में आपका प्यार उनके मन में एक विश्वास पैदा करेगा और वे अधिक खुश महसूस करेंगे।
डायरी करवाएं मेंटेन
आमतौर पर सेंसेटिव बच्चे ओवरथिंकर होते हैं। इसलिए, उनकी देख-रेख करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप आप उनकी थिंकिंग से उन्हें बाहर निकालें और रिलैक्स रहने में मदद करें। इसका सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप उन्हें एक डायरी मेंटेन करने के लिए कहे। इससे वे अपने सभी विचारों को जब पन्नों पर लिख देंगे तो उनके मन से ये विचार आसानी से निकल जाएंगे। इस तरह, उनका तनाव भी दूर होगा।
उनकी ओर से ना मांगें माफी
कई बार हम बतौर पैरेंट्स अपने बच्चे की गलतियों के लिए दूसरों से माफी मांगते हैं। यकीनन बहुत अधिक सेंसेटिव बच्चे सोशली कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कभी उनकी ओर से माफी नहीं मांगनी चाएह। यकीनन उन्हें सोशली एडजस्ट करने में समय लग सकता है, लेकिन यह कोई गलती नहीं है। जब आप उनकी ओर से माफी मांगते हैं तो बच्चे को ऐसा लगता है कि वे आपके लिए शर्मिंदगी का कारण हैं। यह आपके बच्चे को और भी ज्यादा अंतर्मुखी बना देगा, और वे बाद में आपसे अपनी भावनाओं के बारे में बताने में असहज महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने बच्चे को वैसे ही स्वीकार करें जैसे वह हैं और सभी लोगों के बीच में उन्हें सपोर्ट करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
