Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्कूल टाइम में अचानक से शुरू हो गए हैं पीरियड, तो घबराएं नहीं ऐसे सिचुएशन संभाले
एक उम्र के बाद हर लड़की को नियत समय पर पीरियड्स आते ही हैं। उस समय आप कहां पर हैं, इसका सिचुएशन पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप घर पर हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर उस समय आप स्कूल में हैं तो ऐसे में आपको यकीनन काफी परेशानी हो सकती है।
स्कूल में अचानक से पीरियड्स आना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि, कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप इस सिचुएशन को आसानी से हैंडल कर सकती हैं। स्कूल में पीरियड्स आने पर ना केवल कपड़ों पर दाग लगने का डर बना रहता है, बल्कि अत्यधिक दर्द के कारण पढ़ाई में भी मन नहीं लगता है।
ऐसी किसी स्थिति का सामना आपने भी कभी ना कभी अवश्य किया होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप स्कूल में पीरियड्स होने पर भी बेफिक्र होकर पढ़ सकती हैं-

बनाएं इमरजेंसी किट
गर्ल्स को हमेशा ही तैयार रहना होता है। खासतौर से, स्कूल में वे अपने दिन का एक लंबा समय बिताती हैं और ऐसे में अगर उन्हें अचानक पीरियड्स शुरू हो जाएं तो परेशान होना बेहद लाजमी है। ऐसी ही किसी भी समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप एक इमरजेंसी किट बनाएं और उसे हमेशा ही अपने बैग में रखें। इस किट में आप अतिरिक्त पैड से लेकर पेनकिलर, टैम्पोन व अतिरिक्त अंडरवियर तक रखें। ऐसे में अगर आपको अचानक पीरियड्स शुरू भी हो जाएंगे तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
टीचर को बताएं
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपको हैवी पीरियड्स हो रहे हैं और आपके लिए क्लॉस में बैठना काफी कठिन हो रहा है। तो इस सिचुएशन में आप इसकी जानकारी अपनी टीचर को दे सकती हैं। आप उनकी इजाजत लेकर कुछ देर के लिए मेडिकल रूम जा सकती हैं और वहां पर आराम कर सकती हैं। जब आप बेहतर महसूस करें तो वापिस कक्षा में लौटने पर विचार करें।
पीएं ढेर सारा पानी
यह एक आसान तरीका है पीरियड्स को मैनेज करने का। अगर आपके पीरियड्स शुरू हो गए है और आपको पीरियड क्रैम्प की समस्या हो रही है तो ेऐसे में आप अपना वाटर इनटेक बढ़ा दें। जब आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन व ऐंठन कम हो सकती है।

पीरियड्स को करें ट्रैक
अगर आपके पीरियड्स अभी शुरू हुए हैं तो संभव है कि आपको अपनी पीरियड डेट याद ना रहती हो या फिर आपके पीरियड्स रेग्युलर ना रहते हों। ऐसे में पीरियड्स कब आएंगे, इसका पता ही नहीं चलता है। जब स्कूल में पीरियड्स शुरू हो जाते हैं तो परेशानी होती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप अपने पीरियड्स को ट्रैक करने की आदत डालें। अपने लक्षणों को समझें जिन्हें आप आमतौर पर अपने पीरियड्स की शुरुआत से पहले अनुभव करती हैं। इस तरह जब आप पहले से ही तैयार होंगी तो इससे स्कूल में भी पीरियड को मैनेज करना आसान होगा।
रखें खाने का ख्याल
अगर आपको पीरियड्स होने वाले हैं तो कोशिश करें कि आप अपने लंच ब्रेक के लिए केला भी अवश्य कैरी करें। केले आमतौर पर पीरियड क्रैम्प को कम करने के लिए जाने जाते हैं क्योंकि वे फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होते हैं और पोटैशियम की कमी से ऐंठन और भी बदतर हो सकती है। इसी तरह, अगर आपको पीएमएस यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की समस्या है, तो आप अपने पीरियड बैग में कुछ अतिरिक्त चॉकलेट भी रख सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
