Latest Updates
-
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
खट्टे-मीठे गोलगप्पे के पानी की जगह एसिड तो नहीं पी रहे हैं आप! ऐसे करें पहचान
चटपटे, खट्टे गोलगप्पे या पानी-पूरी खाना हर किसी को खूब पसंद होता है? गोल गप्पे का तीखा-खट्टा-चटपटा पानी का स्वाद हर किसी के जुबां पर आसानी से चढ़ जाता है। मगर आपको जानकर झटका लगेगा कि आपका फेवरेट गोलगप्पा आपको बीमार कर सकता है और गंभीर बीमारियां दे सकता है।
दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलगप्पे बचेने वाले स्वाद में इजाफा करके मुनाफा कमाने के लिए गोलगप्पे के पानी में नमक का तेजाब मिला रहा है। इन्हें खाने पेट दर्द, कब्ज और अल्सर जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस तरह बिना सोचे समझे गोलगप्पा खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

आइए जानते हैं एसिड्स वाले गोलगप्पे खाने के नुकसान और ऑथेंटिक गोलगप्पे के पानी को पहचानने के कुछ खास टिप्स।
गोलगप्पे के पानी में मिलाए जा रहे हैं ये एसिड
गोलगप्पे वाले पानी में खट्टा और मसालेदार बनाने के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड सल्फ्यूरिक एसिड, टारटेरिक एसिड और ऑक्जेलिक जैसे खतरनाक एसिड इस्तेमाल करते हैं। खाने वालों को जरा भी न पता चले इसलिए गोलगप्पे के पानी में इमली और अमचूर मिला दिया जाता है। इसके अलावा पानी को हरा और खूबसूरत लुक देने के लिए इसमें आर्टिफिशियल कलर भी मिलाए जाते हैं। जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है।
एसिड वाले गोलगप्पे खाने के नुकसान
- लिवर डैमेज का खतरा
- किडनी डैमेज होने का खतरा
- गले में जलन
- खाने की नली में अल्सर
- सीने में जलन और एसिड रिफलक्स की समस्या
- शरीर की सेल्स डैमेज का समस्या
- ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा
- लंबे समय में आर्टिफिशियल कलर और एसिड वाले गोलगप्पे खाने से कैंसर, ट्यूमर, पेट में अल्सर और पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कैसे पहचानें एसिड वाले गोलगप्पे ?
- एसिड मिले हुए पानी का स्वाद आपको अजीब और तीखा लगेगा, जिससे आप समझ सकते हैं कि पानी में मिलावट की गई है।
- गोलगप्पे का पानी जिस बर्तन या जार में रखा हुआ है, अगर इसमें बाकी के मसाले पूरी तरह से सतह में जम चुके हैं और ऊपर सिर्फ रंगहीन पारदर्शी पानी दिखाई दे रहा है, तो समझ लें कि पानी मिलावटी है और इसमें एसिड मिलाया गया है।
- गोलगप्पे का पानी आपको नींबू के ताजे रस जैसा या उससे ज्यादा खट्टा लगे तो समझ जाएं कि इसमें एसिड की मिलावट की गई है।
- अगर पानी-पूरी खाते हुए आपको दांतों में झनझनाहट सी लगे या दांतो पर लेयर बन रही है, तो इसका मतलब है कि पानी में एसिड मिलाया गया है।
- गोलगप्पे के पानी का रंग अगर बहुत ज्यादा हरा है, इसमें आर्टिफिशियल कलर मिलाया गया है।
- गोलगप्पा बेचने वाले के हाथों या हाथ में पहने हुए ग्लव्स को देखें, अगर इस पर आपको हरा रंग दिखाई दे, तो समझ जाएं कि गोलगप्पे के पानी में आर्टिफिशियल कलर मिलाया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications