Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
How To Check Adulterated Milk: दूध हमारी डेली डाइट का हिस्सा है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स बच्चों से लेकर बड़ों को रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन आजकल दूध में अलग-अलग तरह के केमिकल और यहां तक कि डिटर्जेंट की मिलावट की खबरें सामने आती रहती हैं। यह एक चिंता का विषय है। ऐसे में, बाजार से दूध खरीदते समय सावधानी बरतनी ही चाहिए। साथ ही, घर पर लाने के बाद दूध को एक बार चेक करने के बाद ही इस्तेमाल करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको एक सिंपल टेस्ट बता रहे हैं, जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि दूध में डिटर्जेंट मिला है या फिर नहीं।

इस सिंपल टेस्ट से करें दूध में मिलावट की पहचान
फूड्स सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के मुताबिक, अगर आपको दूध में डिटर्जेंट की मिलावट चेक करनी है तो एक गिलास में 5 से 10 एमएल दूध ले लें। अब इसे चम्मच की मदद से तेजी से शेक करें। अगर दूध में झाग बनते हैं और बुलबुले कुछ देर तक बने रहते हैं तो दूध में डिटर्जेंट मिला हो सकता है। वहीं, नॉर्मल शुद्ध दूध को शेक करने पर अगर हल्के-फुल्के बुलबुले बनते भी हैं तो वो जल्दी खत्म हो जाते हैं।
आयोडीन टिंचर डालकर करें टेस्ट
दूध में आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालकर भी मिलावट का पता लगाया जा सकता है। अगर दूध में डिटर्जेंट, स्टार्च या यूरिया की मिलावट की गई है, तो इसका रंग डार्क नीला होने लगता है। इसके लिए पहले दूध को उबाल लें और फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। दूध ठंडा होने के बाद ही इसमें आयोडीन टिंचर डालकर टेस्ट करें।
दूध खरीदते समय बरतें ये सावधानियां
आज के समय में ज्यादातर लोग पैकेट या डिब्बाबंद दूध लेते हैं। ऐसे में, कुछ लोग बड़े ब्रांड के नाम से मिलता-जुलता पैकेट बनाकर नकली दूध बेच देते हैं। इसलिए दूध का पैकेट खरीदते समय उस पर लिखी स्पेलिंग और लोगो जरूर चेक करें।
अगर आप पैकेट वाला दूध खरीद रहे हैं तो उस पर FSSAI का लोगो और वैध लाइसेंस नंबर भी जरूर देखें। इससे दूध की शुद्धता को लेकर भरोसा किया जा सकता है।
आजकल मार्केट में लोकल ब्रांड के दूध के पैकेट और थैलियां भी मिलती हैं। दुकानदारों को इनमें थोड़ा ज्यादा मार्जिन मिल जाता है, इसलिए कई बार वो ऐसे दूध के पैकेट बेचते हैं। इस तरह का दूध खरीदने से पहले ब्रांड और पैकेट की जानकारी जरूर चेक कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
