Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
सर्दियों में च्यवनप्राश के नाम पर सिर्फ चीनी तो नहीं खा रहे, कैसे करें असली-नकली में पहचान
Pure And Fake Chyawanprash: सर्दियों में कई घरों में च्यवनप्राश खाया जाता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है और बीमारियों को दूर रखता है। आयुर्वेद में भी च्यवनप्राश का महत्व है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार में असली की जगह नकली च्यवनप्राश में मिलने लगे हैं। लोग अक्सर नकली च्यवनप्राश को असली समझकर खरीद लेते हैं। लेकिन वो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। दरअसल आजकल च्यवनप्राश में लोग तीखापन कम करने के लिए चीनी की मिलावट ज्यादा कर देते हैं। इसे खाते समय यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि आप शुद्ध च्यवनप्राश खा रहे हैं या मिलावटी।
जितना फायदा च्यवनप्राश खाने से होता है लगभग उतना ही नुकसान नकली च्यवनप्राश खाने से हो सकता है। इसलिए असली-नकली में फर्क समझना जरूरी है। नकली च्यवनप्राश को आसानी से घर पर ही पहचाना जा सकता है।

कुछ ट्रिक्स से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि असली और नकली च्यवनप्राश में क्या अंतर है?
सूंघकर पता करें
च्यवनप्राश असली है या नकली सूंघकर पता करें। सूंघकर आसानी से पता लगा सकते हैं। असली च्यवनप्राश सूंघने पर दालचीनी, इलायची और पिप्पली की तेज गंध आती है। वहीं नकली च्यवनप्राश में किसी भी तरह की खुशबू नहीं होती है।
पानी में डालकर चैक करें
च्यवनप्राश असली है या नकली इसे आप पानी में डालकर भी आसानी से पता कर सकते हैं। नकली च्यवनप्राश पानी में आसानी से घुल जाती है। वहीं असली च्यवनप्राश को घुलने में दिक्कत होती है। आप चाहे तो पानी की जगह दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चखकर पता करें
च्यवनप्राश का स्वाद चखकर भी लोग असली-नकली का फर्क कर सकते हैं। असली च्यवनप्राश का टेस्ट हल्का कड़वा होता है वहीं अगर च्यवनप्राश अगर ज्यादा मीठा है तो इसमें चीनी मिलाई गई है और यह नकली है। सर्दियों में च्यवनप्राश सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करती है।
च्यवनप्राश खाने के फायदे
- यह श्वसन मार्ग को साफ करता है।
- यह पाचन में सुधार करता है और कब्ज को कम करता है।
यह ऊर्जा को बढ़ाता है।
- यह रक्त को शुद्ध करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।
- यह रक्तचाप को सामान्य करता है।
- यह कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा है।
- यह सक्रियता और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- यह संक्रमण के खिलाफ शरीर की रक्षा करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications