Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपकी सेहत का कबाड़ा कर सकती हैं नकली चीनी, Holi पर खरीदने से पहले ऐसे पहचानें
होली के आते ही बाजार में नकली खाद्य पदार्थों की भरमार हो जाती है। त्योहारी सीजन में शक्कर की मांग बढ़ने के साथ ही नकली और मिलावटी शक्कर भी बाजार में बिकने लगती है, जिससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। आमतौर पर हर भारतीय घर में शक्कर का इस्तेमाल चाय, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में किया जाता है, लेकिन अगर यह मिलावटी हो, तो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपायों से शक्कर की शुद्धता की जांच की जा सकती है।

पानी में मिलाकर जांच करें
- एक पारदर्शी गिलास में पानी लें और उसमें शक्कर डालें।
- अच्छी तरह मिलाने के बाद देखें कि क्या पानी के ऊपर कोई हल्के कण तैर रहे हैं।
- शुद्ध शक्कर भारी होती है और पानी में नीचे बैठ जाती है, जबकि मिलावटी शक्कर में मौजूद - चॉक पाउडर या अन्य अशुद्धियां पानी की सतह पर तैरने लगती हैं।
हाथ से मसलकर जांच करें
- शुद्ध शक्कर दानेदार होती है और उंगलियों से मसलने पर झरझरी महसूस होती है।
- अगर शक्कर मसलते समय चिकनी लगे, तो इसमें मिलावट की संभावना हो सकती है।
- होली के दौरान शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इसलिए - बाजार से शक्कर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें और उपरोक्त तरीकों से उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक आसान गाइड जारी की है, जिससे आप घर पर ही शहद और चीनी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
घर पर ऐसे करें मिलावट की पहचान
1. शहद में मिलावट की जांच
एक पारदर्शी गिलास में पानी भरें।
उसमें शहद की कुछ बूंदें डालें।
शुद्ध शहद गिलास के तल से चिपक जाएगा, जबकि मिलावटी शहद पानी में घुलने लगेगा।
2. चीनी में चाक की जांच
- दो गिलास पानी लें और दोनों में समान मात्रा में चीनी डालें।
- बिना मिलावट वाली चीनी पूरी तरह घुल जाएगी।
- मिलावटी चीनी घुलने में दिक्कत करेगी और कुछ कण गिलास में तैरते रहेंगे।
नकली चीनी खाने के नुकसान
पाचन संबंधी समस्याएं - मिलावटी चीनी में मौजूद हानिकारक तत्व पेट में जलन, गैस, अपच और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
हड्डियों की कमजोरी - इसमें मौजूद रसायन शरीर से कैल्शियम की मात्रा कम कर हड्डियों को कमजोर बना सकते हैं।
लिवर और किडनी पर असर - विषैले तत्व इन अंगों की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे प्रभावित कर सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी - मिलावटी चीनी के लगातार सेवन से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा - नकली चीनी ब्लड शुगर को असंतुलित कर इन बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।
त्वचा संबंधी दिक्कतें - इसमें मौजूद रसायन एलर्जी, खुजली और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
मिलावटी चीनी से कैसे बचें?
- हमेशा ब्रांडेड और प्रमाणित चीनी ही खरीदें।
- सस्ती और बिना पहचान वाली चीनी लेने से बचें।
- घर पर पानी में घोलकर उसकी शुद्धता की जांच करें।
सही चीनी का चुनाव कर त्योहारों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएं!
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
