Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Good Quality Walnuts: अखरोट अच्छे है या सड़े हुए, बिना तोड़े ही चैक करने के ये हैं 5 तरीके
अखरोट खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए इसे कई रेसिपीज में भी इस्तेमाल किया जाता है। अखरोट प्लांट बेस्ड प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इतना ही नहीं इसमें विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फयदा पहुंचा सकते हैं।
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं अखरोट खाने से होने वाले फायदे। यहीं वजह है कि बाजार में अखरोट के दाम आसमान छू रहे हैं।
इसीलिए अखरोट खरीदने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि वह अच्छा है या नहीं। लेकिन, अखरोट छिलके समेत खरीदे जाएं तो यह समझना मुश्किल हो जाता है कि अंदर से अखरोट कैसे होंगे। लेकिन, अब आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे बिना तोड़े ही आप जान सकते हैं कि अखरोट अंदर से अच्छा है या नहीं-

अखरोट को छूकर देखें
ताजा अखरोट छूने पर सख्त और सूखा लगना चाहिए. अगर अखरोट को छूने पर नमी महसूस हो रही है तो इसका मतलब यह है कि अखरोट अच्छा नहीं है. यह भी देखें कि अखरोट मुलायम ना हो। बाहर से मुलायम अखरोट भी अंदर से बेकार हो सकता है।
रंग पर दें ध्यान
अच्छे अखरोट के छिलके का रंग हल्का भूरा या गोल्डन होता है, तो अखरोट अंदर अच्छे हैं। काले से दिखने वाले अखरोट अंदर से सड़े या खराब निकल सकते हैं।
हिलाकर देखें इसे
अखरोट को हिलाने पर अगर अंदर से आवाज आ रही है तो हो सकता है कि अखरोट सड़ गया है ताजा और अच्छे अखरोट अपने खोल (Shell) से चिपके हुए होते हैं और सड़े अखरोट सिकुड़कर छोटे हो जाते हैं।
कीमत से भी लगाएं अंदाजा
ड्रायफ्रूट्स की कीमत ऊंची ही होती है। मार्केट में अच्छे अखरोट की कीमत 700 से 2000 रुपए प्रति किलोग्राम तक हैं। इससे सस्ते कीमत पर कोई दे रहा है तो न खरीदें।
भारी अखरोट ही खरीदें
हमेशा भारी लगने वाले अखरोट ही खरीदें। इसके लिए हथेलियों पर उठाकर इनके वजन को चैक करें। अगर आपको अखरोट भारी लगे तो समझ जाइए कि ये शुद्ध हैं इनके अंदर की गिरी सड़ी नहीं।
सूंघकर देखें अखरोट
गर अखरोट की महक सूखे मेवे जैसी नहीं है तो अखरोट अंदर से बेकार हो सकता है। इसके अलावा, अखरोट की महक पेंट थिनर जैसी नहीं होनी चाहिए। ऐसे अखरोट खाने में कड़वे होते हैं और अच्छे नहीं लगते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications