Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
सिकंदराबाद में 10 किलो एक्सपायर चिकन जब्त, सड़े हुए चिकन से खराब हो सकती है किडनी, ऐसे पहचानें
हाल ही में तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रेस्टोरेंट्स से 10 किलो एक्सपायर कच्चा चिकन और अनलेबेल्ड नूडल्स बरामद किए गए हैं। यह मामला खाद्य सुरक्षा और हाइजीन के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन गया है। रेस्टोरेंट्स में आमतौर पर फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन किया जाता है, लेकिन इस मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बाहर खाना खाना सेफ है, खासकर नॉनवेज खाने वालों को बाहर खाना खाना चाहिए?
एक्सपायर हुआ खाना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है, खासकर चिकन जैसी नॉन वेज चीजों के मामले में। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 (2019-21) के अनुसार, भारत में 57.3% पुरुष और 45.1% महिलाएं सप्ताह में चिकन या अन्य नॉन वेज खाते हैं। चिकन को फ्रिज में 1-2 दिन तक और फ्रीजर में 6-12 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। एक्सपायर चिकन खाने से फूड पॉइजनिंग, बैक्टीरियल इंफेक्शन और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कब तक चिकन रहता है फ्रेश?
यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, कच्चे चिकन को फ्रिज में 1-2 दिनों तक रखा जा सकता है, जबकि पकाए हुए चिकन को 3-4 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। फ्रिज में रखने से बैक्टीरिया का विकास धीमा होता है, जिससे चिकन सुरक्षित रहता है।
चिकन खराब होने पर नजर आते हैं ये संकेत
अगर चिकन खराब हो गया है तो इसके रंग में बदलाव, बदबू, और टेक्सचर व स्वाद में अंतर दिखेगा। ऐसे लक्षणों के साथ चिकन को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
एक्सपायर चिकन खाने के नुकसान
फूड पॉइजनिंग : एक्सपायर चिकन खाने से सबसे सामान्य समस्या फूड पॉइजनिंग है, जो सलमोनेला और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया की वजह से होती है। इससे दस्त, उल्टी, बुखार, पेट में दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इम्यून सिस्टम पर असर : इसके अलावा, खराब चिकन खाने से इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि बैक्टीरिया के खिलाफ शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
किडनी और लिवर पर असर: एक्सपायर चिकन में विषाक्त पदार्थ किडनी और लिवर पर दबाव डालकर उनकी कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications