Latest Updates
-
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले -
Varuthini Ekadashi Kab Hai: इस बार बन रहा दुर्लभ 'चतुर्ग्रही योग', इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Asha Bhosle के परिवार में कौन-कौन? देखें दिग्गज गायिका का पूरा फैमिली ट्री और रिश्तों की कहानी -
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: रविवार को सिंह और मकर राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल -
Asha Bhosle को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती सिंगर की हालत नाजुक! जानें Cardiac Arrest के लक्षण
नकली लहसुन की पहचान कैसे करें? मिनटों में इन 5 तरीकों से लगाएं पता
Nakli Lahsun Ki Pehchan Kaise Kare: लहसुन हर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा हो। हम सभी अपनी दाल या सब्जी में तड़का लगाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। लहसुन का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल मार्केट में नकली लहसुन भी बिकने लगा है? जी हां, यह दिखने में बिल्कुल असली लहसुन जैसा लगता है इसलिए अधिकतर लोग असली और नकली लहसुन में फर्क नहीं कर पाते हैं। लेकिन नकली लहसुन का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि नकली लहसुन की पहचान कैसे करें? तो, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि लहसुन असली है या नकली। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बनावट से करें पहचान
असली लहसुन की पहचान यह है कि यह हल्का पीला कलर का होता है और इसका छिलका थोड़ा खुरदरा होता है। जबकि नकली लहसुन बहुत ज्यादा सफेद और चमकदार होता है। साथ ही, इसकी कलियां भी बहुत ज्यादा बड़ी होती हैं। यह चिकना और प्लास्टिक जैसा नजर आता है।
खुशबू से करें पहचान
आप स्मेल करके भी असली और नकली लहसुन की पहचान कर सकते हैं। असली लहसुन से बहुत तेज और तीखी गंध आती है। जबकि नकली लहसुन से या तो कोई गंध नहीं आती या फिर बहुत ही हल्की महक आती है।
स्वाद से कर सकते हैं जांच
आप असली और नकली लहसुन की पहचान स्वाद से भी कर सकते हैं। जब आप असली लहसुन को मुंह में रखेंगे तो इसका स्वाद तीखा होगा और आपके मुंह में भी जलन महसूस नहीं होगी। वहीं, नकली लहसुन का स्वाद फीका या हल्का कड़वा होता है और इसमें तीखापन भी नहीं होता है।
पानी से करें जांच
असली और नकली लहसुन की पहचान करने के लिए आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में पानी लें। अब इसमें लहसुन की कुछ कलियां डालें। अगर लहसुन नीचे कटोरी के तले पर बैठ जाएगा तो इसका मतलब है कि लहसुन असली है। वहीं, अगर लहसुन पानी में पूरी तरह से तैरेगा तो यह लहसुन नकली है।
रेशों से करें पहचान
असली और नकली लहसुन की पहचान करने के लिए आप इसके निचले हिस्से में मौजूद रेशे पर ध्यान दें। असली लहसुन में रेशे ज्यादा होते हैं, पतले और नाजुक दिखाई देते हैं। जबकि नकली लहसुन में रेशे कम होते हैं, मोटे और सख्त होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











