Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Asli-Nakli Lal Mirch : लाल मिर्च के नाम पर साबुन या ईंट तो नहीं खा रहे हैं आप? ऐसे पता करें
how to find adulteration in chilli powder : नमक-मिर्च और हल्दी हर घर के बेसिक मसाले हैं, जिनके बिना खाने का स्वाद अधूरा है। खाने में तीखापन बढ़ाने के लिए हर घर में लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल बाजार में मुनाफा कमाने की होड़ में मिलावटखोर लाल मिर्च में भी मिलावट करके बेच रहे हैं।
पिसी हुई लाल मिर्च की मात्रा बढ़ाने और गहरा रंग देने के लिए इसमें मिलावट की जाती है। असली दिखाने के चक्कर में इसमें ईंद का बुरादा और आर्टिफिशियल रंगों का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। यह चीजें पेट में जाकर आपको बीमार बना सकते हैं। लाल मिर्च में मिलावट की शिकायतें मिलने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक आसान सा तरीका बताया है जिससे आप चंद मिनटों में असली -नकली लाल मिर्च पाउडर का पता लगाकर बीमार होने से बच सकते हैं

असली लाल मिर्च कैसे पता करें?
- सही मिर्च की पहचान करने के लिए आप एक गिलास पानी लें।
- इसमें 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें। अब इसे पानी में घोलने के लिए चम्मच से मिलाएं।
-अब गिलास की सतह पर जमी हुई गीली लाल मिर्च को हाथ से रगड़े।
- अगर आपको रगड़ने के बाद त्वचा पर रूखापन महसूस होता है तो समझ लें कि इसमें ईंट के पाउडर की मिलावट की गई है।
- अगर यह पाउडर चिकना लगे तो समझ लें कि इसमें साबुन को घीसकर मिलाया गया है।
इन तरीकों से भी नकली लाल मिर्च का पता लगा सकते हैं-
- आर्टिफिशियल रंग के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मिर्च को डाल कर मिक्स कर दें। अगर ये पाउडर पानी में घुल जाए और लाल रंग छोड़े तो तुरंत समझ जाए कि इसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया है।
- पैकेट में लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ाने के लिए अक्सर स्टार्च की मिलावटी की जाती है। स्टार्च का पता लगाने के लिए टिंचर आयोडीन या आयोडीन घोल की कुछ बूंदें मिलाएं। अगर आपको मिर्च का रंग लाल की जगह नीला दिखाई दे तो समझ जाए इसमें मिलावट की गई थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
