Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Real vs Fake Watermelon: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी तरबूज? इन आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान
How To Identify Fake Watermelon: गर्मियां शुरू होते ही बाजार में हर तरफ तरबूज नजर आते हैं। मीठा और पानी से भरपूर तरबूज शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज में विटामिन-ए विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके सेवन से पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल मार्केट में केमिकल से पकाए गए या मिलावटी तरबूज बिकने लगे हैं? जी हां, ऐसे तरबूज दिखने में तो ठीक लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इन्हें खाने से पेट दर्द, गैस, अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसी वजह से तरबूज खरीदते समय थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप असली और नकली तरबूज की पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं असली और नकली तरबूज की पहचान कैसे करें?

रंग से करें असली और नकली तरबूज की पहचान
असली और नकली तरबूज की पहचान करने के लिए सबसे पहले इसका रंग देखें। असली तरबूज की बाहरी स्किन एकसमान और गहरे हरे रंग की होती है, जिस पर स्पष्ट धारियां या धब्बे होते हैं। वहीं, अगर तरबूज का रंग काफी ज्यादा चमकदार दिख रहा है, तो समझ जाए कि इसमें केमिकल मिलाया गया है।
बीजों के रंग से पहचान करें
तरबूज काटने के बाद उसके बीजों पर भी ध्यान दें। असली तरबूज के बीज काले या हल्के सफेद रंग के होते हैं। वहीं, अगर बीजों का रंग लाल या गुलाबी दिखे, या बहुत असामान्य लगे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि तरबूज पूरी तरह नेचुरल नहीं है।
हल्का खरोंचकर भी कर सकते हैं जांच
तरबूज खरीदते समय आप उसकी बाहरी सतह को हल्का सा खरोंचकर भी देख सकते हैं। अगर खरोंचने पर अंदर से हल्का सफेद या सामान्य गूदा दिखाई दे, तो यह नेचुरल होने का संकेत माना जाता है। वहीं, अगर खरोंचते ही असामान्य लाल रंग निकलने लगे, तो समझ लें कि इसमें किसी तरह की मिलावट हो सकती है।
पीले धब्बे से पहचानें पका हुआ तरबूज
असली और नकली तरबूज की पहचान करने के लिए आप तरबूज पर नारंगी या फिर पीले रंग के निशान देखें। यह वो हिस्सा है, जिस पर तरबूज धूप में पकते समय जमीन पर टिका हुआ होता है। अगर यह धब्बा गहरा पीला हो, तो समझ लें कि तरबूज अच्छे से पका हुआ है। वहीं, अगर यह निशान बहुत हल्का या बिल्कुल न दिखे, तो इसका मतलब हो सकता है कि फल को समय से पहले तोड़ा गया है या कृत्रिम रूप से पकाया गया है।
थपथपाकर करें तरबूज की पहचान
तरबूज खरीदते समय हल्का सा थपथपाकर उसकी आवाज जरूर सुनें। पका हुआ तरबूज आमतौर पर गूंजदार और हल्की खोखली आवाज देता है। अगर आवाज भारी या दबे हुई लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि तरबूज ज्यादा पक गया है या इसे इंजेक्शन देकर पकाया गया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications