Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Viral Trend: सावधान! दूध में जहर घोल रही है मिलावटी हल्दी! असली नकली की कैसे करें पहचान
Viral Trend How To Identify Real vs Fake Turmeric: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नकली हल्दी की पहचान के बारे में बताया जा रहा है। अक्सर लोग हेल्थ बेनिफिट्स के लिए हल्दी वाला दूध पीते हैं लेकिन जो मिलावटी हल्दी बाजार में मिल रही है इससे तो किडनी डैमेज हो सकती है और आपकी अच्छी खासी सेहत तबाह हो सकती है। आप तो ये सोच कर हल्दी वाला दूध पी रहे हैं कि इससे इम्यूनिटी बढ़ेगी, लेकिन अगर हल्दी ही नकली हुई तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि असली और नकली हल्दी में फर्क कैसे करें। आइए जानते हैं वो आसान घरेलू टेस्ट जिससे आप हल्दी की पहचान खुद कर सकते हैं।
असली और नकली हल्दी की पहचान कैसे करें?
सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि भारत में जो हल्दी बनती है उसमें 200 गुणा लेड पाया जाता है। ये लेड शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। लेड आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप असली हल्दी का ही सेवन करें वरना ठीक होने के बजाए बीमार पड़ जाएंगे।

पानी वाला टेस्ट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नकली हल्दी के बारे में बताया गया है। उसमें ये भी बताया गया है कि कैसे असली और नकली हल्दी की पहचान करें और लिवर को डैमेज होने से बचाएं।
इसके लिए एक गिलास पानी लेना है और उसमें एक चम्मच हल्दी डालनी है। अब इसे 20 मिनट के लिए रख दें।

कैसे पता चलेगा असली-नकली हल्दी का?
पानी में जो हल्दी मिलाकर रखी है अगर वो पुरी तरह से घुल गई है तो उस हल्दी में लेड की मात्रा बहुत ज्यादा है। ये हल्दी शरीर के लिए जहर के समान है। वहीं अगर हल्दी पानी के गिलास के तले में बैठ जाती है तो वो असली हल्दी है।
असली हल्दी के लिए क्या करें?
सभी जानते ही हैं कि हल्दी भारतीय रसोई का अमूल्य हिस्सा है और आयुर्वेदिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी भी। लेकिन अगर हल्दी ही नकली हो तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। वायरल वीडियो हमें यह चेतावनी दे रहा है कि आंख मूंदकर हर चीज पर भरोसा करना अब सुरक्षित नहीं। इसलिए सजग रहें और हल्दी की शुद्धता जरूर जांचें और घर में साबुत हल्दी लाएं और उसे पीसें। ये हल्दी शरीर के लिए लाभकारी होगी और बीमारियों को दूर रखेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
