Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Real vs Fake Cashews : दिवाली पर बिक रहे हैं नकली काजू, खरीदने से पहले 1 मिनट में करें पहचान
सूखे मेवे खासकर काजू अपने टेस्ट और स्वास्थ्य को पहुंचाने वाले फायदों की वजह से जाने जाते हैं। कई लोगों को ड्रायफूट्स में काजू खाना बेहद पसंद होता है। हलवे से लेकर मिठाई तक हर मीठे की रौनक बढा देता है काजू। इसमें कई जरूरी मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि सेहत को लाभ पहुंचाता हैं। दिवाली में भी कई लोग गिफ्ट बॉक्स में बादाम-काजू जैसे ड्राई फ्रूट देते हैं। मगर हो सकता है कि इस बार आप गिफ्ट बॉक्स में बीमार करने वाले काजू न दें दे।
दरअसल, फेस्टिव सीजन में काजू जैसे ड्रायफूट्स की डिमांड बढ़ जाती है। कारोबारी नकली और पुराने काजू का भी खूब इस्तेमाल करने लगते हैं? ऐसे में आपको असली काजू की पहचान करना आना चाहिए।

त्योहारी सीजन में कुछ मुनाफाखोर लोगों की सेहत को दरकिनार करते हुए मूंगफली को कुछ विशेष तरीके से प्रोसेस करके उसे "नकली काजू" के रूप में तैयार करके बेचता है, जो दिखने में बिल्कुल असली काजू की तरह नजर आते हैं। इसे सस्ते विकल्प के रूप में कई जगहों पर काजू के बजाय बेचा जाता है, खासकर मिठाइयों और नमकीन में।
नकली काजू खाने के नुकसान
नकली काजू, जो असल में प्रोसेस की गई मूंगफली होती है, को खाने के कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं, जैसे:
प्रोसेसिंग में इस्तेमाल हुए रसायन का रिएक्शन
नकली काजू बनाने के लिए मूंगफली को विभिन्न रसायनों से प्रोसेस किया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ये रसायन पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं।
पोषण की कमी
असली काजू में विटामिन E, हेल्दी फैट्स, और मिनरल्स (जैसे कि जिंक, मैग्नीशियम) होते हैं, जो नकली काजू में नहीं मिलते। नकली काजू खाने से आपको असली काजू के पोषक तत्वों का लाभ नहीं मिल पाता।
फूड एलर्जी का खतरा
मूंगफली से बनी नकली काजू का सेवन मूंगफली से एलर्जी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है, जिससे त्वचा पर रैशेज, सूजन, सांस की समस्या, और गंभीर मामलों में एनाफिलैक्सिस जैसी एलर्जी हो सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएं
नकली काजू में प्रोसेसिंग के दौरान कुछ तेल और अन्य सामग्री जोड़ी जा सकती हैं, जो पाचन में कठिनाई पैदा कर सकती हैं, खासकर संवेदनशील पेट वालों के लिए।
ऐसे नकली काजू को पहचानने के लिए इन बातों का ध्यान रखें
आकार और रंग: नकली काजू अक्सर असली काजू से आकार में छोटे और रंग में थोड़े हल्के होते हैं।
स्वाद: असली काजू का स्वाद मूंगफली से थोड़ा मीठा और क्रीमी होता है, जबकि नकली काजू में मूंगफली जैसा स्वाद आता है।
बनावट: असली काजू की बनावट चिकनी और नरम होती है, जबकि नकली काजू में मूंगफली की तरह थोड़ा सख्त और अलग बनावट होती है। इसलिए, यदि आपको शक हो, तो काजू को ध्यान से जांच लें या किसी भरोसेमंद जगह से ही खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
