Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Dengue में गिर गया है प्लेटलेट्स काउंट, तो बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
देशभर में डेंगू के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं। देशभर में डेंगू का प्रकोप चल रहा है। डेंगू मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर गर्मी और बरसात में सबसे ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, जो यह बीमारी जानलेवा तक साबित हो सकती है। डेंगू की शुरुआत अक्सर तेज बुखार के साथ होती है।
इसके अलावा इसमें अक्सर प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जो गंभीर काफी जोखिम भरा हो सकता है। गिरती प्लेटलेट्स डेंगू के बुखार और ज्यादा गंभीर बना सकता हैं। आइए जानते हैं कि प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए आपको कौनसे फूड का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

पपीते के पत्तों का रस
पपीते के पत्ते प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी माने जाते हैं। इनके रस का सेवन प्लेटलेट काउंट को बढ़ा सकता है।
ताजे फलों का सेवन
अनार, कीवी, और पपीता जैसे फलों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इन फलों का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है।
चुकंदर और गाजर का रस
चुकंदर और गाजर प्लेटलेट्स को बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। इनका रस पीने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ सकती है।
बकरी का दूध
बकरी के दूध को प्लेटलेट्स बढ़ाने में फायदेमंद माना गया है। यह डेंगू के मरीजों में तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकता है।
नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स
डेंगू के मरीजों में डिहाइड्रेशन एक आम समस्या होती है, जो स्थिति को और बिगाड़ सकती है। इसलिए, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। यह शरीर में तरल संतुलन बनाए रखता है और रिकवरी को तेज करता है।
नींबू और संतरा
नींबू और संतरा जैसे विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर में संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और प्लेटलेट काउंट के गिरने की संभावना कम होती है।
पालक
पालक में विटामिन K पाया जाता है, जो रक्त जमाव को बढ़ावा देता है। इसका सेवन प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
हाइड्रेशन
पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ पीना प्लेटलेट्स बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। डेंगू में शरीर से पानी की कमी होने पर रिकवरी धीमी हो जाती है, इसलिए नारियल पानी, ओआरएस, और सादे पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
