Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Recipe: प्रोटीन से भरपूर होता है पीनट बटर, घर पर 10 मिनट में बनाएं
हम में से कई लोगों को पीनट बटर का स्वाद खूब लुभाता होगा, टोस्ट हो या सेंडविच में पीनट बटर लगाकर खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है। टेस्ट के अलावा पीनट बटर में हेल्थ के फायदे भी छुपे हैं। पीनट बटर में खूब प्रोटीन होने के साथ हेल्दी फैट होता है, जो मसल्स गैन करने में मदद करता है। इसके अलावा ये डायबिटीक पैशेंट के लिए भी लाभदायक है क्योंकि ये ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।

अगर आप भी पीनट बटर खाने के शौकीन है, तो बाजार में मिलने वाले पीनट बटर खरीदने से बेहतर है कि आप घर पर ही पीनट तैयार कर लें। जी, हां घर पर भी पीनट बटर बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। इसे ब्रेड या सैंडविच या फिर बिस्किट आदि पर लगाकर खा सकते हैं। घर पर आप इसे बनाते हैं तो इसकी लागत बाजार के पीनट बटर से भी कम लगती है। आइए जानते हैं, घर में पीनट बटर बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- 1 कप मूंगफली
- 2 चम्मच चीनी
- एक चुटकी नमक
पीनट बटर बनाने की विधि
सबसे पहले कढ़ाई गर्म कर मूंगफली को भून लें। मूंगफली को सूखी ही भूने इसमें तेल या घी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि मूंगफली में पहले से ही तेल होता है।
जब मूंगफली अच्छे से भून जाए तो उसके छिलके उतार लें,
अब मूंगफली और उसके टुकड़े को ग्राइंडर जार में डालकर इसका पेस्ट बनाना है.
मूंगफली को ग्राइंडर में थोड़ी देर चलाने के बाद ढक्कन खोल कर उसमें एक चुटकी नमक डाल दें।
अब मिक्सर को दोबारा चलाएं इस तरह एक-एक मिनट मिक्सर चलाने के बाद रोककर, ढक्कन हटा कर मूंगफली पेस्ट को चम्मच से अच्छे से हिलाएं।
अब इसमें चीनी डालकर फिर से मिक्सर चलाएं। मूंगफली खुद भी तेल छोड़ता है, तो इसमें चिकनाई हो जाएंगी।
जब पेस्ट एकदम स्मूथ हो जाए और जार के किनारों छोड़ दे तो समझें कि आपका बटर तैयार हो गया है।
आप इसे कांच के डब्बे में डालकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
