Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सावधान! आप भी चाय की जगह जहर तो नहीं पी रहे, जानिए क्यों ज्यादा उबालना हो सकता है हानिकारक
How To Make Healthy Tea: हम भारतीयों के दिन की शुरुआत एक प्याली चाय के बिना अधूरी लगती है। चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि सुकून, आदत और कभी-कभी तो इमोशन भी होती है। कुछ लोगों के दिन की शुरुआत ही एक कप चाय के साथ होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरीके से आप चाय बनाते हैं, वही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है?
अक्सर कहा जाता है कि चाय को अच्छे से पका लो तभी उसका टेस्ट अच्छा होगा लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि वो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं है। जरूरत से ज्यादा उबाली गई चाय आपके पाचन, पोषक तत्वों के अवशोषण और नींद तक को प्रभावित कर सकती है। चलिए जानते हैं कि हेल्दी और स्वादिष्ट चाय कैसे बनाई जाए जो शरीर को नुकसान नहीं, बल्कि राहत दे।

चाय को ज्यादा उबालने की समस्या
लोगों को लगत है कि अधिक उबालने से चाय टेस्टी बनती है लेकिन जान लें कि वो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादातर लोग चाय की पत्तियों को दूध और पानी के साथ कई मिनट तक उबालते हैं, लेकिन आपको पता है कि इससे टैनिन और कैफीन का स्राव बढ़ जाता है।
टैनिन और कैफीन बढ़ने से क्या होता है नुकसान?
जान लें कि चाय को ज्यादा उबालने से इसमें टैनिन और कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। दरअसल, ज्यादा मात्रा में टैनिन पेट में जलन पैदा कर सकता है, पेट फूलने का कारण बन सकता है और आयरन के अवशोषण को रोक सकता है। वहीं कैफीन, जब बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाता है, तो एसिडिटी, सीने में जलन और देर से सेवन करने पर नींद भी खराब हो सकती है। इसलिए अगर चाय पीने से आपको असहजता होती है, तो इसकी वजह चाय नहीं, बल्कि तरीका बदलने की जरूरत है।
कैसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी चाय?
1. एक सॉस पैन में सौंफ के बीज, दालचीनी और लौंग जैसी जड़ी-बूटियों के साथ पानी उबालें। उनके फायदे पाने के लिए 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
2. एक अलग कप में चाय की पत्तियां डालें। उन पर उबलता हुआ हर्बल पानी डालें और ढक्कन से ढक दें। इसे सिर्फ 1 मिनट तक उबलने दें।

3. दूध को अलग से उबालें और अपनी पसंद के अनुसार मिलाएं। स्वादों को घुलने देने के लिए फिर से थोड़ी देर के लिए ढक दें।
4. आपकी टेस्टी और हेल्दी हर्बल चाय बनकर तैयार हो गई है। अब इसे छान लें और गरम-गरम चाय को घूंट-घूंट करके पिएं। इस तरह चाय पीने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहेगा और पेट भी नहीं फूलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
