Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
Independence Day 2023: आजादी के जश्न को मनाने के लिए घर पर बनाएं तिरंगा पकौड़ा
इंडिपेंडेंस डे का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है। नेशनल हॉलिडे होने के कारण इस दिन हर भारतीय अपने परिवार के साथ आजादी का जश्न मनाता है। चूंकि यह दिन खास है और इसलिए इस दिन घर में कुछ ना कुछ खास अवश्य बनाया जाता है। वैसे भी हम सभी अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए खाने का सहारा लेते हैं। ऐसे में आजादी का जश्न मनाते हुए भी हम कई अलग-अलग डिश तैयार कर सकते हैं।

चूंकि यह दिन बेहद खास है और इसलिए दिन की शुरुआत में आप कुछ खास व अलग बनाएं। इस दिन आप तिरंगा पकौड़ा बनाने पर विचार कर सकते हैं। यकीन मानिए, नाश्ते में इस तिरंगे पकौड़ों को देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाएगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको तिरंगा पकौड़ा बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप भी अपने इंडिपेंडेंस डे को खास बना सकते हैं-
आवश्यक सामग्री-
• 3 स्लाइस ब्रेड
• 2-3 चम्मच मेयोनेज़
• 4 बड़े चम्मच बेसन
• 1/4 चम्मच हल्दी
• आवश्यकतानुसार पानी
• 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप
• 2-3 चम्मच ग्रीन मिंट मेयोनेज़
• 1/2 चम्मच जीरा
• 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
• नमक आवश्यकतानुसार
• तलने के लिए तेल
तिरंगा ब्रेड पकौड़ा बनाने का तरीका-
• तिरंगा ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर मेयोनेज़ फैलाएं।
• अब दूसरे स्लाइस पर पुदीने की चटनी फैलाएं।
• आखिरी ब्रेड स्लाइस पर टोमैटो केचप फैलाएं।
• ब्रेड के तीनों स्लाइस को एक साथ मिला लें। इसे एक तरफ रख दें।
• अब बारी आती है ब्रेड पकौड़ा को तलने की। इसके लिए आपको बैटर तैयार करना होगा।
• इसके लिए आप एक बाउल में जीरा, बेसन, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
• अब कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें।
• जब तक तेल गर्म हो, आप सैंडविच को बेसन के घोल में डिप करें।
• जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए, तो सैंडविच ब्रेड पकौड़ा को कड़ाही में डालें और अच्छी तरह से पकने और कुरकुरा होने तक तलें।
• अब सैंडविच को 2 टुकड़ों में काट लें और गरमागरम परोसें।
इन बातों का रखें ध्यान
जब आप तिरंगा पकौड़ा बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
• तिरंगा ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए आप फ्रेश चटनी ही पीसें। इससे पकौड़े का स्वाद बेहद ही अच्छा आता है।
• ब्रेड पकौड़ों को बैटर में तभी डिप करें, जब आपको उसे तलना हो। वरना पकौडे खराब हो जाते हैं।
• ब्रेड पकौड़ों को कड़ाही में डालने से पहले तेल को पर्याप्त गरम होने दें। ब्रेड पकौड़ों को मध्यम आंच पर सेकें। इससे ब्रेड पकौड़े अच्छी तरह सिकते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा आता है।
Image Courtesy- pinterest.com
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications