Latest Updates
-
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान
मिसकैरिज के बाद आईवीएफ से प्रेगनेंसी से प्लान कर रही हैं, तो इन टिप्स को करें फॉलो
एक समय के बाद हर स्त्री मां बनने की ख्वाहिश रखती है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें यह सुख नहीं मिल पाता है। कई बार तो कंसीव करने के बाद भी महिला का मिसकैरिज हो जाता है। यह पल यकीनन उसे बुरी तरह से तोड़ देता है। कई बार तो दोबारा नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने में काफी कठिनाई होती है।
लेकिन वो कहते हैं ना कि जिन्दगी रूकने का नाम नहीं है।
इसलिए, अगर आप मां बनने की ख्वाहिश रखती हैं तो आईवीएफ का सहारा भी ले सकती हैं। मिसकैरिज होने के बाद भी आईवीएफ के लिए मातृत्व सुख लिया जा सकता है। हालांकि, आईवीएफ का रास्ता अपनाने से पहले आपको खुद को इसके लिए तैयार करना होता है। साथ ही साथ, कुछ छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो करना होता है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

करवाएं हेल्थ चेकअप
यह सबसे पहला और जरूरी स्टेप है। अगर आप आईवीएफ के लिए प्लॉन कर रहे हैं तो आपको सबसे पहले डॉक्टर से मिलना चाहिए। आपको उन्हें ना केवल अपने हेल्थ इश्यूज के बारे में बताना चाहिए, बल्कि आवश्यक सभी टेस्ट भी अवश्य करवाने चाहिए। अगर आप टेस्ट नहीं करवाते हैं तो आईवीएफ के सक्सेसफुल होने के चांसेस काफी कम हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका टीएसएच लेवल गड़बड़ाया हुआ है तो ऐसे मे ंमिसकैरिज होने की संभावना बढ़ जाती है।
लें बैलेंस्ड डाइट
आईवीएफ प्लॉन करने और उसे सक्सेसफुल बनाने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद जरूरी होता है। आप अपने लाइफस्टाइल को बदलने का प्रयास करें। पत्तेदार सब्जियों, दालों, फलों और आयरन से भरपूर फूड आइटम्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, 7 से 9 घंटे की स्लीप लें। इतना ही नहीं, तनाव को कम रखने का प्रयास करें। यह देखने में आता है कि आईवीएफ के लिए कोशिश करने वाले कपल्स अधिकतर बहुत अधिक तनावपूर्ण स्थिति में होते हैं, जिसके कारण आईवीएफ प्रोसेस फेल हो जाता है। तनाव को कम करने के लिए आप ध्यान, योग और इवनिंग वॉक जैसे तरीकों को अपनाएं।
जरूर करें व्यायाम
कंसीव करने के लिए हेल्दी जीवन जीना बेहद आवश्यक है। इसके लिए आप एक्सरसाइज जरूर करें। आप कुछ लाइट एक्सरसाइज जैसे वॉक या जॉगिंग आदि का सहारा ले सकते हैं। कोशिश करें कि आप अत्यधिक वर्कआउट ना करें। यह आपकी बॉडी को स्ट्रेसफुल बना सकता है और फिर इसके कारण आपकी फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है।
वजन करें कम
अगर आप आईवीएफ के जरिए बच्चा चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले खुद को शेप में लाएं। कई बार अत्यधिक वजन के कारण आईवीएफ के बाद भी मिसकैरिज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू करने से कम से कम तीन महीने पहले तक आप अपने वजन को कम कर लें। साथ ही साथ, स्मोकिंग करना बंद कर दें। यह मिसकैरिज का एक मुख्य कारण हो सकता है।
इंफेक्शन से बचने की कोशिश करें
अक्सर इंफेक्शन मिसकैरिज का कारण बन सकता है। इसलिए अपने आईवीएफ साइकल से पहले और बाद में इसके प्रति जागरूक रहें। एसटीडी के लिए टेस्ट करें। टोक्सोप्लाज़मोसिज़ और बिना धुली सब्जियां भी गर्भपात को ट्रिगर कर सकती हैं। इसके अलावा, लिस्टेरिया या फिर रूबेला के कारण भी आपको मिसकैरिज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, पर्सनल हाइजीन का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications