Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
बारिश में खून चूसने वाले जोंक शरीर से चिपक जाएं, तो इन तरीकों से छुड़ाएं
how to remove a leech : यूपी के प्रयागराज में डॉक्टरों की टीम ने एक युवक की नाक से जिंदा जोंक को सर्जरी के बाद निकाला। वॉटरफॉल में नहाते वक्त जोंक युवक की नाक में घुस गया था। जिससे उसको लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। बारिश के दिनों में तालाब या समुद्र के पास जाते हैं, तो वहां पैरों पर जोंक के चिपकने का खतरा बहुत होता है। यह ऐसा खतरनाक जंतु है जो आपके शरीर से चिपककर खून चूस लेता है।
जोंक की एक खतरनाक बात यह है कि जब यह आपके स्किन पर चिपकता है, तो आपको दर्द नहीं होता है जब तक कि आप खुद इसे ना देख लें। तब तक आपको इसका पता नहीं चलेगा।

ऐसा इसलिए होता है जब जोंक अपने दांत आपकी स्किन में चुभाता है, तो वो एक ऐनिस्थेटिक भी इंजेक्ट करता है जिससे आपको दर्द का अहसास नहीं होता है।
ऐसे चूसता है खून
जब जोंक त्वचा से चिपकती है, तो यह एक एंटीकोलेंट इंजेक्ट करता है जो रक्त के थक्के को रोकता है ताकि वो पेट भरकर खून पी सके। इसलिए इसे हटाने के बाद उस हिस्से से कुछ मिनट या दिनों तक ब्लीडिंग होती रहती है। चलिए जानते है इसे शरीर से उतारने और खून रोकने के कुछ आसान तरीके जानते हैं।
रास्ता करे बंद
सबसे पहले पता लगाएं कि जोंक घर में किस जगह से अंदर आ रहे हैं। ये ज्यादातर बाथरूम की नाली या बेसिन की जाली से अंदर आते हैं। इन्हें रोकने के लिए पतले छेद जाली का इस्तेमाल करें। नाली को किसी भी हाल में खुला ना छोड़े।
सकर का पता कर निकाले
सबसे पहले जोंक के सकर का पता लगाएं, यह जोंक का वो हिस्सा है, जो स्किन से चिपकने का काम करता है। अब धीरे-धीरे सकर के पास स्किन को खींचे और दूसरे हाथ के नाखून से सकर के नीचे ले जाकर तेजी से झटके। इसे शरीर से अलग करके तुरंत फेंक दें। वर्ना वो शरीर के दूसरे हिस्से से चिपक जाएगा। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो उसे अपना पेट भरने दें और व आधे घंटे बाद खुद ही छुट जाएगा।
नमक छिड़क दें
अगर आपके घर में जोंक घुस आया है तो उसपर नमक छिड़क दें। नमक छिड़कने से जोंक मर जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक में कुछ रासायनिक गुण होते हैं, जो जोंक की स्किन पर बुरा असर डालते हैं।
एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
जहां जोंक चिपका था उस हिस्से को साफ करें और उस पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। इन्फेक्शन से बचने के लिए आप इस हिस्से पर बैंडेज भी लगा सकते हैं।
ईएनटी डॉक्टर से मिले
अगर जोंक आपके कान, आंख या नाक पर चिपक गई है जोकि अक्सर तालाब या समुद्र में नहाते समय आपके स्किन से चिपक जाता है, तो आपको तुरंत ईएनटी डॉक्टर से मिले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
