Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
हरी मटर को इस तरह करेंगे स्टोर तो सालभर नहीं होगा खराब, नहीं खरीदने पड़ेंगे मार्केट से फ्रोजन पैकेट
How to Store Green Peas at Home : मौसम में अब हल्की-हल्की तल्खियां नजर आने लगी है, और सर्दियां विदा लेने को तैयार होती हैं। इस समय सबसे ज्यादा मिस की जाने वाली चीज है ताजी हरी सब्जियां, खासकर हरी मटर। हालांकि, गर्मियों में बाजार में मिलने वाली फ्रोजन मटर में मिलावट की संभावना रहती है। ऐसे में आप सर्दियों की ताजी मटर को पूरे साल के लिए घर पर ही स्टोर कर सकते हैं।
मटर को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए पहले उसे छीलकर धो लें। फिर उबलते पानी में 2-3 मिनट ब्लांच करें और तुरंत ठंडे पानी में डालें। अच्छी तरह सुखाने के बाद मटर को एयरटाइट डिब्बों या ज़िप-लॉक बैग में भरकर फ्रीज़र में रखें। इस तरह आपकी मटर रंगत और स्वाद बनाए रखते हुए पूरे साल इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रहेगी।
ताजी हरी मटर को सालभर के लिए स्टोर करने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है, ताकि उसका रंग, स्वाद और ताजगी बरकरार रहे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें!

ताजी हरी मटर को स्टोर करने का तरीका
ताजी हरी मटर को सालभर के लिए स्टोर करने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है, ताकि उसका रंग, स्वाद और ताजगी बरकरार रहे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
उबालने की प्रक्रिया - एक सॉसपैन में 3-4 लीटर पानी उबालें। जब पानी अच्छे से खौलने लगे, तो उसमें 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच चीनी और 1 चुटकी बेकिंग सोडा डालें। (बेकिंग सोडा वैकल्पिक है, लेकिन यह मटर का हरा रंग बनाए रखने में मदद करता है।)
ब्लांचिंग - उबलते पानी में मटर डालें और सिर्फ 2 मिनट तक पकाएं।
ठंडा करना - तुरंत मटर को बर्फ के ठंडे पानी में डालें। इससे उसका कुकिंग प्रोसेस रुक जाएगा, और मटर की त्वचा पर झुर्रियां नहीं आएंगी।
सूखाना और स्टोरेज - मटर को सूती कपड़े पर फैलाकर हवा में सुखाएं। सूखने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे या ज़िप-लॉक बैग में डालकर फ्रीज़र में स्टोर करें। इससे मटर पूरे साल ताजा बनी रहेगी।
विशेष टिप
- नमक और चीनी के साथ ब्लांचिंग करने से मटर में एंजाइमेटिक क्रियाएं रुक जाती हैं, जिससे यह लंबे समय तक ताजा बना रहता है।
- बेकिंग सोडा पानी का pH हल्का क्षारीय कर देता है, जिससे मटर का हरा रंग स्थिर रहता है और फ्रीज़िंग के बाद भी ताजगी बनी रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
