Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
हफ्तों तक ना गलेंगे ना सुखेंगे पालक के पत्ते, Spinach को स्टोर करने के ये 3 तरीके हैं बेस्ट
How To Store Fresh Spinach or Palak : सर्दी का मौसम हरे साग के लिए जाना जाता है। इन दिनों बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए इन्हीं सब्जियों को खाना बहुत फायदेमंद होता है। इन पत्तेदार सब्जियों में पालक सबसे ज्यादा पोषक तत्व होने के कारण पहले पायदान पर आता है। बता दें पालक में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती है। सर्दियों में पालक का खूब सेवन किया जाता है।
पालक का साग से लेकर, जूस, पकौड़ी और पराठा न जाने क्या-क्या बनाया जा सकता है। मगर इसका स्वाद तब ही अच्छा लगता है, जब यह फ्रेश होती है। फ्रेश पालक के लिए हर दिन तो सब्जी खरीदने के लिए मार्केट जाया नहीं जा सकता है। ऐसे में घर पर ही आप पालक को सही तरह से स्टोर करके लंबे वक्त तक यूज कर सकते हैं।

पहला तरीका
पालक को स्टोर करने के लिए उसके ऐसे पत्तों को चुनें जो ताजा और पूरी तरह से फ्रेश हो। मुरझाई हुई या पीली पत्तियों को निकालकर अलग कर दें, क्योंकि वह बहुत जल्दी सड़ने लगते हैं। इसके लिए पालक के बंच को न्यूजपेपर में रखें और खराब पत्तियों को छांट कर बाहर निकाल दें। अब जो अच्छी पत्तियां है उनकी स्टेम को काट दें।
दूसरा तरीका
पालक स्टोर करने से पहले इसके पत्तों को अच्छी तरह से सूखा लें। क्योंकि नमी से इसमें बैक्टीरिया तेजी से पैदा होने लगते हैं, जो इसे सड़ा देते हैं। ऐसे में पत्तियों को एक साफ टिश्यू पेपर से पोंछकर सुखा लें।
तीसरा तरीका
सबसे लास्ट में एक पेपर टॉवल से पत्तियों को कवर कर लें और एयर टाइट कंटेनर में पालक को भरकर अपने रेफ्रिजरेटर के सब्जी क्रिस्पर दराज में रखें। सब्जी क्रिस्पर को उच्च आर्द्रता बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पत्तेदार साग को ताजा रखने में मदद करता है।
ये भी कर सकते हैं
पालक की स्टेम को अलग कर लें और पत्तियों को चाकू की मदद से बारीक काट लें। अब इन पत्तियों को एक जिप लॉक बैग में भरें और फ्रीजर के अंदर रख दें। ऐसा करने पर हफ्ते भर के लिए पालक की पत्तियां फ्रेश बनी रहेंगी।

सर्दियों में पालक खाने के कई फ़ायदे हैं:
- इम्यूनिटी बढ़ाता है
- सर्दी-जुकाम और फ़्लू से बचाता है
- हड्डियों को मज़बूत बनाता है
- बालों के लिए फ़ायदेमंद है
- त्वचा के लिए फ़ायदेमंद है
- खून की कमी को दूर करता है
- कब्ज में फ़ायदेमंद है
- दिल के लिए फ़ायदेमंद है
पालक में है कई तरह के विटामिन और खनिज
पालक में कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। इसमें बीटा-केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स, और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। पालक में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखता है और मैग्नीशियम दिल को सेहतमंद रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
