Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर अपने बेबी को सिखाएं बोलना
जब एक बच्चा जन्म लेता है तो उसे देखकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। वह अपने शिशु को जल्द से जल्द बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। बेबी के मुख से जब पैरेंट्स मम्मा, पापा सुनते हैं, तो यकीनन उन्हें बेहद अच्छा लगता है। लेकिन हर बेबी इतना जल्द बोलना शुरू नहीं करते हैं। ऐसे में माता-पिता काफी चिंतित हो जाते हैं। यह सच है कि हर बच्चे के पहले साल में लैंग्वेज स्किल्स भी डेवलप होते हैं। हालांकि, उन्हें जल्द से जल्द बोलना सिखाने के लिए पैरेंट्स को भी कुछ कदम उठाने की जरूरत होती है।
अमूमन बच्चे आपके बोलने से बहुत पहले ही समझ जाते हैं, लेकिन अगर आप जल्द ही अपने बच्चे से मुख से शब्द सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

1. छोटे शब्दों का लें सहारा
आपका बेबी अभी छोटा है और इसलिए अगर आप उसके सामने बड़ी-बड़ी लाइनें बोलते हैं तो ऐसे में वह जल्द बोलना नहीं सीख पाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप बच्चे के सामने छोटे-छोटे शब्द ही बोलें। ऐसे में बच्चा भी आपको देखकर व सुनकर उन शब्दों को बोलना सीख जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप हर बार बच्चे के सामने नए शब्द ना बोलें। ऐसे में बेबी कन्फ्यूज़ हो जाता है और वह शब्द सही तरह से बोलना नहीं सीख पाता है।
2. साउंड गेम्स का करें इस्तेमाल
बच्चे की उम्र चाहे जो भी हो, उसे खिलौनों से खेलना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में बच्चे को जल्द बोलना सिखाने के लिए आप साउंड गेम्स की मदद लें। इस तरह के खिलौनों में कई तरह के बटन होते हैं। जब बेबी उन बटन को दबाता है तो खिलौने में से एक तरह की साउंड निकलती है। इस तरह की आवाजों को बार-बार सुनकर बच्चा उन्हें बोलने की कोशिश करता है और इस तरह वह जल्द ही बोलना सीख जाता है।
3. बच्चे से करें बात
यह एक बेहद जरूरी टिप है, लेकिन अक्सर पैरेंट्स इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। बच्चे के जल्द बोलना सिखाने के लिए जरूरी है कि आप उससे अधिक से अधिक बात करने की कोशिश करें। जब आप बच्चे से ज्यादा से ज्यादा इंटरैक्शन करते हैं तो इससे बेबी भी बोलने के लिए प्रोत्साहित होता है। जिसके कारण वह जल्द बोलने लगता है।
4. पिक्चर बुक आएगी काम
छोटे बच्चे खूबसूरत तस्वीरों के प्रति आकर्षित होते हैं और इसलिए बच्चे को जल्द बोलना सिखाने का एक आसान तरीका है कि आप पिक्चर बुक की मदद लें। आजकल मार्केट में कई तरह की कलरफुल पिक्चर बुक मिलती है। आप शाम का कुछ वक्त अपने बेबी के साथ बिताएं। इस दौरान आप बच्चे को वह पिक्चर बुक दिखाएं और उनके शब्दों को जोर से पढ़ें। जब आप बार-बार एक ही शब्द का उच्चारण करते हैं तो इससे बच्चा भी उन शब्दों को बोलने के लिए प्रोत्साहित होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आप हर दिन एक ही पिक्चर बुक से बच्चे के सामने पढ़ें। जिसके कारण वह जल्द उन शब्दों को याद कर सके और फिर वह खुद उन शब्दों को दोहराने लगेगा।
5. सबकुछ करें लेबल
यह भी एक अच्छा तरीका है बच्चे को जल्द बोलने के लिए प्रेरित करने का। भले ही बच्चा अभी अल्फाबेट नहीं जानता है, लेकिन अगर आप फिर भी अपने घर की हर छोटी-बड़ी चीज को लेबल करते हैं और बार-बार बच्चे के सामने उन शब्दों का उच्चारण करते हैं तो इससे बच्चा भी उन शब्दों को बोलना शुरू कर देता है। दरअसल, वह चीजों को पहचानने लगता है और फिर वह उन्हें बोलने लग जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
