Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
अब पेडीक्योर कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, केले के छिलके से कुछ यूं चमकाए पांव
वैसे तो केले के छिलके पर पैर बचाकर चलने की हिदायत दी जाती है, ताकि आप गिरे नहीं। लेकिन क्या आप जानते है कि केले का छिलका जिसे आप बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते है। उसका इस्तेमाल आप अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने में कर सकते है।
जी हां, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केले का छिलका पेडिक्योर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जो आपके पैरों की टैनिंग, डेड स्किन और ड्राई स्किन जैसी समस्याएं दूर करने में मदद करता है। आइए जानते है कैसे।

कुछ इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल
अधिकांश महिलाएं अपने चेहरे या हाथों की खूबसूरती बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करती है। इसके लिए वो कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन चेहरे और हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने में कई बार पैरों पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं जाता। इसी वजह से पैर अपनी सुंदरता खो देते है। ज्यादातर महिलाएं फटी एड़ियां, टैनिंग और डेड स्किन जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस से सफ़र करती है। तो अगर आपकी भी एड़िया फटी हुई है, या स्किन ड्राई हो रही है तो आप अपने पैरों को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करें।
- पहला तरीका ये है आप केले को छिलके को सीधा अपने पैरों पर घिस लें। इससे फायदा ये होगा कि अगर आपके पैरों की उंगलियां ड्राई हैं या एड़ियां कटी-फटी दिखती हैं तो इस केले के छिलके को रगडने से वहां की डेड स्किन निकल जाएगी। और आपके पैर चमकदार हो जाएंगे।
- दूसरा तरीका ये है कि केले के छिलके को पैर के तलवे पर मलें। दरारों वाले हिस्से पर केले का छिलका खासकर से मलें। फिर 5 मिनट तक मसाज करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो छिलके से तलवों को रगड़ने के बाद पैरों को बेकिंग सोडा मिले गर्म पानी में 10 मिनट के लिए डुबो कर रख सकती हैं। इससे आपके पैरों में जमा मैल आसानी से निकल जाएगा। फिर जब आप अपने पैर धो लें तो उसके बाद उन पर लोशन या मॉश्चराइजर जरूर लगा लें। इससे आपके पैर खूबसूरत दिखेंगें।
- तीसरा तरीका ये है कि आप केले के छिलकों को एकदम बारीक-बारीक काट लें। फिर इसमें शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पैरों पर बतौर मास्क की तरह अप्लाई करें । इस मास्क को लगाने के बाद आप पैरों पर कोई पॉलिथिन वगैरह बांधकर बैठ सकते हैं ताकि पैरों की चिपचिपाहट की वजह से बाकी कपड़े गंदे ना हो। फिर आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से पैर धो लें। यकीन मानिए,केले के छिलके और शहद का ये कॉम्बीनेशन आपके पैरों को पहले से कई ज्यादा चमकदार बना देगा और ये पहले से कई ज्यादा मुलायम भी हो जाएंगे।
- चौथा तरीका है कि केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पैरों पर लगाना। इसके लिए आप एलोवेरा का फ्रेश गूदा या बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को पैरों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें। इसे लगाने का फायदा ये होगा कि पैरों में मॉइश्चर आ जाएगा और आपको ड्राईनेस से छुटकारा मिल जाएगा।
- पैरों की अच्छी सफाई के लिए पांचवा तरीका है केले के छिलकों का स्क्रब बनाकर इस्तेमाल करना। इस स्क्रब को बनाने के लिए केले के छिलके के छोटे टुकड़े काटकर उसमें कॉफी पाउडर और शहद मिलाना होता है। इस स्क्रब को उंगलियों में लेकर पैरों पर 10 से 15 मिनट तक घिसने के बाद धो लें। ऐसा करने से पैर साफ नजर आने लगेंगे और जो पैरों पर टैनिंग की वजह से कालापन आ गया है वो दूर हो जाएगा।

स्किन केयर में केले के छिलके शामिल करने के फायदे
केले के छिलकों में एक नहीं बल्कि कई गुण छिपे होते हैं। इनमें अच्छी खासी मात्रा में पौटेशियम, अमीनो एसिड्स, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होती है। इसकी मदद से आप डेड स्किन सेल्स हटा सकते हैं। केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को पैरों पर धीरे से रगड़ने से आपकी स्किन हाइड्रेट हो सकती है। जिससे यह नरम और कोमल महसूस होती है। केले के छिलकों में कूलिंग गुण होते हैं जो खुजली को कम करने और लालिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
