Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
Grade 3 fatty liver : ऋतिक रोशन की बहन ने इस बीमारी की वजह से घटाए, जानें कितनी ज्यादा है खतरनाक?
हाल ही में ऋतिक रोशन की बहन सुनैना अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से चर्चा में आई थी। सुनैना ने 50 किलो किया है उसके बाद उनके लुक में ड्रास्टिक ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। अपने वेटलॉस पर बात करते हुए सुनैना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कैसे पीलिया और ग्रेड 3 फैटी लिवर ने उनकी स्थिति को और भी बदतर बना दिया था।
इन समस्याओं से गुजरने के बाद सुनैना ने हेल्दी तरीके से अपना वजन घटाने का फैसला किया। आइए जानते है आखिर क्या है ग्रेड 3 फैटी लिवर, जिससे गुजर रही थी ऋतिक रोशन की बहन।

ग्रेड 3 फैटी लिवर क्या है?
ग्रेड 3 फैटी लिवर (Third-grade fatty liver) लीवर की गंभीर स्थिति को दर्शाता है, जिसमें लीवर में वसा (फैटी) का अत्यधिक जमाव हो जाता है। इसे "नॉन-अल्कोहॉलिक स्टेटोहेपेटाइटिस" (NASH) भी कहा जाता है, जब लिवर में वसा के साथ सूजन और इन्फ्लेमेशन भी होता है। यह स्थिति धीरे-धीरे लीवर के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है और अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस और लीवर फेल्योर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
ग्रेड 3 फैटी लिवर के कारण
अत्यधिक मोटापा: यह फैटी लिवर का मुख्य कारण होता है।
शराब का सेवन: अधिक शराब पीने से लिवर में वसा जमा हो सकती है।
अनुचित आहार: उच्च वसा और चीनी युक्त आहार।
दवाओं का प्रभाव: कुछ दवाइयां भी लिवर में वसा जमा कर सकती हैं।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन: डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल भी फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं।
लक्षण
पेट में दर्द और सूजन
थकान और कमजोरी
त्वचा पर खुजली
वजन कम होना
आंखों और त्वचा का पीला होना (जॉन्डिस)
इलाज
स्वस्थ आहार: वसा और चीनी का सेवन कम करें, ताजे फल, सब्जियां और पूरे अनाजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
व्यायाम: रोजाना व्यायाम से वजन घटाने में मदद मिलती है और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
शराब से परहेज: शराब का सेवन न करने से लिवर को नुकसान नहीं होता।
दवाइयों का परहेज: यदि दवाइयों के कारण फैटी लिवर हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर उनकी खुराक में बदलाव करें।
मेडिकल जांच: नियमित रूप से डॉक्टर के पास चेकअप कराएं, ताकि स्थिति की निगरानी की जा सके और सही उपचार मिल सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications