Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय -
डायबिटीज में भी खा सकते हैं चावल, बस डॉक्टर की बताई इन 4 बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
शादी से पहले दूल्हे ने कराई स्माइल डिजाइनिंग सर्जरी, चली गई जान, क्या हैं प्रोसेस और नुकसान?
Smile Enhancement Surgery : तेलंगाना के हैदराबाद में शादी से पहले स्मार्ट दिखने के चक्कर में एक दूल्हे को अपनी जान गंवानी पड़ी। शादी से पहले अपनी मुस्कान को आकर्षक बनाने के एक दूल्हा एक क्लीनिक में भर्ती हुआ वहां पर उसने स्माइल डिजाइनिंग करवाई, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही दूल्हे की मौत हो गई।
दूल्हे के पिता ने क्लीनिक पर आरोप लगाया है कि बेटे की मौत एनेस्थीसिया के ओवरडोज से हुई है। पिता की शिकायत पर हैदराबाद पुलिस ने क्लीनिक की फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक युवक के पिता का कहना हैं कि उनके बेटे ने उन्हें इस सर्जरी के बारे में पहले से सूचित नहीं किया था। पिता ने कहा उन्हें पूरा यकीन है कि बेटे की मौत एनेस्थीसिया की अधिक मात्रा के कारण हुई थी। पिता ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के क्लीनिक जिम्मेदार है।युवक की एक हफ्ते पहले ही सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
क्या है स्माइल सर्जरी?
बता दें कि कई लोग सुंदर मुस्कान के लिए 'स्माइल सर्जरी' कराते हैं, ताकि वो हंसते हुए खूबसूरत लग सकें। इसके अलावा, गंदे बदसूरत दांतों की सफाई के लिए भी इस सर्जरी का सहारा लेते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय के साथ-साथ दांत ढीले और पीले पड़ने लगते हैं।ऐसे में इस सर्जरी के जरिए दांतों को चमकदार और खूबसूरत शेप दिया जाता है।
स्माइल डिज़ाइन एक कॉस्मेटिक डेंटल प्रोसेस है जो दांतों की खामियों को ठीक करती है और आपके डेंटल लुक में चार चांद लगाती हैं। यह आपके पीले पड़े दांतों को सफेद बनाने में मदद करता है और दांतों को जवां, शाइनिंग और सही शेप देता है। अगर कोई दांत गायब है तो इसमें दांत प्रत्यारोपण करवा सकते हैं।
साइड इफेक्ट?
हर प्रोसेस की तरह संक्रमण, असुविधा या संवेदनशीलता जैसी जटिलताओं का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके अलावा लापरवाही की वजह से जान भी जा सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
