Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
बींस जैसी दिखती है ये सब्जी, खाने मे स्वाद है वनीला आइसक्रीम जैसा, कमजोर हड्डियों वाले इसे जरुर खाएं
Ice Cream Beans Benefits : आइसक्रीम-बीन, नाम सुनकर आपको किसी आइसक्रीम की याद आ गई होगी, लेकिन आपको सुनकर थोड़ा धक्का लगेगा कि ये आइसक्रीम नहीं है बल्कि एक सब्जी है जिसका सेवन करने से आपके सेहत को कई फायदे पहुंच सकते हैं।

खास बात ये है कि इस सब्जी का स्वाद भी इसके नाम की तरह ही है मतलब इसका स्वाद आइसक्रीम की तरह है जो इलायची और वनीला फ्लेवर मिक्स लगता है। इस सब्जी का सेवन आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार है। साथ ही ये आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छा है और आपको कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है।
कैल्शियम से भरपूर
अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी बीमारियों के मरीज है। आपकी हड्डियों में कैल्शियम की कमी है, तो आपको इस सब्जी का सेवन करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की अधिकता आपक शरीर में बोन मास को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूती देता है। इसके अलावा ये से बचाव में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
आइसक्रीम-बीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर है आपके पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। इसका फाइबर पाचनक्रिया की गति को तेज करता है और आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करता है और मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको आइसक्रीम-बीन खाना चाहिए।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
घुलनशील फाइबर की मात्रा के कारण, आइसक्रीम बीन्स रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता हैं। घुलनशील फाइबर रक्तप्रवाह में शर्करा के अवशोषण को धीमा करने, रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि को रोकने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल
आइसक्रीम बीन्स भरपूर मात्रा में डायट्ररी फाइबर होता हैं। ये कोलेस्ट्रॉल से शामिल होकर रक्तप्रवाह में अवशोषित होने से रोकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
पोटेशियम से भरपूर
आइसक्रीम-बीन पोटेशियम का बढ़िया स्त्रोत है। पोटेशियम आपके दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाता है। इसके अलावा ये हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी मददगार है। आप जब आइसक्रीम-बीन खाते हैं तो ये आपके शरीर में तमाम प्रकार के मल्टीन्यूट्रीएंट्स को बढ़ावा देता है जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications