Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
ICMR ने कहा न खाएं ज्यादा 'प्रोटीन सप्लीमेंट', वरना डैमेज हो सकती है ये किडनी, बढ़ सकता है BP
ICMR की ओर से जारी डाइट संबंधी दिशा-निर्देश में प्रोटीन सप्लीमेंट्स से बचने की सलाह दी गई है। ICMR का कहना है कि प्रोटीन सप्लीमेंट में एक्स्ट्रा शुगर, नॉन-कैलोरी स्वीटनर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने भारत में परीक्षण किए गए 36 फेमस प्रोटीन सप्लीमेंट में से 70% में प्रोटीन के बारे में गलत जानकारी पाई गई थी।
कई शोध में ये बात सामने आ चुकी है कि प्रोटीन सप्लीमेंट के लंबे समय तक सेवन करने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है मार्केट में ब्रांडेड प्रोटीन के डिब्बों में कई तरह के स्टेरॉयड, एनर्जी बूस्ट टेबलेट्स, फ्लेवर्स और ड्राई मिल्क पाउडर मिलाया जा रहा है।दरअसल प्रोटीन की ओवरडोज और लो क्वालिटी प्रोटीन लंबे समय तक खाने से किडनी, लीवर, शूगर के साथ-साथ कई तरह की बीमारियां हो सकती हें।

मोटापा की प्रॉब्लम
प्रोटीन सप्लीटमेंट खाने से एकदम से भूख बढ़ सकती है। जिससे शरीर का वजन बढ़ सकता हैं। जब शरीर में प्रोटीन इनटेक की मात्रा बढ़ जाती है और आप ज्यादा एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो पर्याप्त कैलोरीज बर्न नहीं होने से शरीर में फैट के रूप में स्टोर होने लगता है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है।
बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
प्रोटीन सप्लीमेंट खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। जिसकी वजह से कार्डिएक अरेस्ट, हार्ट पल्पिटेशंस जैसी दिक्कत देखने को मिल सकती है।
किडनी पर पड़ता है असर
जब शरीर में प्रोटीन इक्ट्रठा होता है, तब अमोनिया शरीर में निकलकर यूरिया में बदल जाता है और यूरिया पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से यूरिया की मात्रा ज्यादा बनने लगती है, जिसके चलते किडनी पर बेवजह प्रेशर पड़ता है। प्रोटीन ओरिजनल हो या डुप्लीकेट, ओवरडोज या लंबे समय तक इसके सेवन करने से हेयर फॉल, किडनी की फिल्ट्रेशन, लीवर फेटी होना और स्किन खराब होने का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
